Ola कैब ड्राइवरों को सीधे कर सकेंगे UPI से पेमेंट, जाने कैसे
Ola cab UPI payments : Ola कैब्स यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) प्लग-इन प्रोडक्ट को शामिल करते हुए एक इन-ऐप पेमेंट फीचर शुरू करने जा रहा है। इससे ओला सवारों को ओला ऐप के जरिए सीधे पेमेंट करने की सुविधा मिलती है। यह सर्विस शुरुआत में बेंगलुरु के ग्राहकों के लिए शुरू की जाएगी और फिर अन्य शहरों में शुरू की जाएगी। चलिए फीचर के बारे में कुछ डिटेल जाने।

अब Ola राइड के लिए सीधे UPI पेमेंट करें
Ola के CEO भाविश अग्रवाल ने एक्स (पूर्व में Twitter) पर शेयर करते हुए बताया कि ओला कैब यूजर्स जल्द ही ऐप के जरिए डिजिटल पेमेंट कर सकेंगे। इस फीचर की शुरुआत बेंगलुरु के ग्राहकों के लिए शुरू किया जा रहा है।
बेंगलुरु में ओला कैब यूजर्स राइड-हेलिंग ऐप के जरिए से सीधे ड्राइवर को UPI पेमेंट करने में सक्षम होंगे। दिसंबर में शुरुआती लॉन्च के बाद इस सर्विस का देश भर के अन्य क्षेत्रों में विस्तार किया जाएगा।
बता दें कि मौजूदा समय में, ओला यूजर्स को ओला मनी के जरिए, क्रेडिट या डेबिट कार्ड का यूज करके, Google Pay और ओला मनी पोस्टपेड के जरिए से नकद पेमेंट करने का परशिन मिलता है।
इस नए फीचर के साथ, यूजर्स के पास ओला ऐप के अंदर एक यूपीआई आईडी जेनरेट करना होता है, जिससे सीधे अपने बैंक अकाउंट को लिंक करने और थर्ड पार्टी के पेमेंट ऐप की जरूरत के बिना पेमेंट पूरा करने का ऑप्शन मिलेगा।
अलग से, रिपोर्टों में कहा गया है कि ओला यूजर्स को सर्विस और फीचर की एक बड़ी सीरीज प्रोवाइट करने के लिए अलग-अलग फीचर के साथ अपने ऐप को बढ़ा रहा है। ओएनडीसी के साथ सितंबर 2023 में शुरू किया गया फूड डिलीवरी सर्विस को सीधे ओला ऐप में इंटिग्रेट करने के लिए तैयार किया गया है।
ONDC क्या है
इस साझेदारी में, ओला अपने कैब ड्राइवरों को ONDC के जरिए से मेडिसिन और किराने का सामान जैसी अलग-अलग कैटेगरी के लिए लास्ट-मील डिलीवरी एजेंट के रूप में यूज करने का इरादा रखती है। ONDC के जरीए से मोबिलिटी सर्विस को शामिल करने के लिए लॉजिस्टिक्स से परे कोलैबोरेशन को बढ़ाया जा सके इस पर भी विचार किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








