Home
News

Asus की OMG! Days सेल आज रात 12 बजे से होगी शुरू

समय समय पर स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए सेल का आयोजन करती रहती है। जिससे ग्राहक कंपनी के बेस्ट स्मार्टफोन्स को बेहतर डिस्काउंट या ऑफर्स के साथ खरीद सकते हैं। उसी तरह Asus कंपनी ने भी अपने ग्राहकों के लिए लेटेस्ट सेल OMG! Days की शुरुआत कर दी है। यह सेल आज से शुरु होकर 9 फरवरी तक फ्लिपकार्ट पर चलेगी। बता देंं, इस सेल को 2018 में कंपनी द्वारा बीस लाख यूनिट्स के बेचे जाने की खुशी में आयोजित किया गया है।

Asus की OMG! Days सेल आज रात 12 बजे से होगी शुरू

कंपनी अपनी सेल के दौरान अपने कई स्मार्टफोन्स पर बंपर डिस्काउंट दे रही है। जिसमें आसुस जेनफोन Max Pro M1, जेनफोन Max M2, जेनफोन Max Pro M2, जेनफोन Lite L1, जेनफोन 5Z जैसे स्मार्टफोन शामिल हैं। फ्लिपकार्ट ने सेल के बारें में जानकारी देते हुए एक टीजर पेश किया है। जिससे पता चलता है कि सेल के दौरान कंपनी ग्राहकों के लिए कोई ना कोई नया ऑफर पेश करेगी।

सेल के दौरान मिलेगा डिस्काउंट

OMG! Days सेल के दौरान जेनफोन Max Pro M1 को डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। कंपनी इस स्मार्टफोन पर 1,500 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। जिससे फोन को 8,499 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। इस कीमत के साथ ग्राहक जेनफोन Max Pro M1 के 3 जीबी रैम वेरिएंट को खरीद सकते हैं। वहीं, इसके 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम वेरिएंट को 10,999 रुपये और 12,999 रुपये की कीमत के साथ खरीदा जा सकता है।

बता दें, सेल में आसुस के एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Zenfone Lite L1 को केवल 4,999 रुपये की कीमत के साथ खरीदा जा सकता है, क्योंकि कंपनी इस स्मार्टफोन में पूरे 2,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। वहीं, कंपनी के जेनफोन Max M2 स्मार्टफोन को 8,999 रुपये की कीमत के साथ खरीदा जा सकता है। जेनफोन Max Pro M2 को भी सेल के दौरान 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।

आसुस की सेल में जेनफोन 5Z स्मार्टफोन पर भी को भी डिस्काउंट दिया जा सकता है। बता दें, कुछ समय पहले फ्लिपकार्ट ने हाल ही में इस स्मार्टफोन को सेल के दौरान 24,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध कराया था। उम्मीद है कि OMG! Days सेल में हैंडसेट को इसी कीमत मे खरीदा जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Asus also has the latest cell OMG for its customers! Days have started. This cell starts from today and runs on Flipkart till 9 February. Explain that this cell was organized in 2018 with the pleasure of selling twenty lakh units by the company. Let us tell you some specific points about this Sale.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X