फ्री मिलेगी 100GB स्टोरेज, लाखों यूजर्स के होंगे मजे! Airtel और Google ने मिलाया हाथ
One Cloud Storage: भारती एयरटेल ने Google के साथ साझेदारी करते हुए अपने पोस्टपेड मोबाइल और Wi-Fi ग्राहकों को 6 महीने के लिए फ्री Google One क्लाउड स्टोरेज देने का एलान किया है।
इस ऑफर के तहत यूजर्स को 100GB क्लाउड स्पेस मिलेगा, जिसमें वे अपने फोटो, वीडियो, डॉक्युमेंट्स और WhatsApp चैट्स को आसानी से स्टोर कर सकेंगे। इसका फायदा कैसे उठाना है। आइए जानते हैं इसका तरीका।

स्टोरेज की टेंशन खत्म
आज के समय में स्मार्टफोन यूजर्स अक्सर स्टोरेज कम पड़ने की समस्या से जूझते हैं। ऐसे में Airtel और Google की यह साझेदारी डिजिटल डेटा को संभालने के लिए एक राहत की तरह है। यह स्टोरेज Google Photos, Gmail और Google Drive के लिए इस्तेमाल की जा सकेगी।
Android और iOS दोनों में सपोर्ट
यह सुविधा Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। खास बात यह है कि यूजर्स इस स्टोरेज को 5 अन्य फैमिली मेंबर्स या दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हैं, जिससे यह एक साझा सॉल्यूशन बन जाता है।
ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
इस ऑफर को एक्टिवेट करने के लिए यूजर्स को Airtel Thanks App में लॉगइन करके ऑफर क्लेम करना होगा। एक बार एक्टिवेट होने के बाद यूजर्स को 6 महीने तक 100GB क्लाउड स्टोरेज मुफ्त मिलेगा।
6 महीने पूरे होने के बाद अगर यूजर इसे जारी रखना चाहता है तो उसे 125 रुपये प्रति माह का शुल्क देना होगा। अगर यूजर आगे सब्सक्रिप्शन नहीं लेना चाहता तो वह इसे बंद भी कर सकता है।
WhatsApp बैकअप का भी मिलेगा फायदा
इस सुविधा की खास बात यह है कि WhatsApp बैकअप भी Google One स्टोरेज में सेव किया जा सकता है। Android यूजर्स के लिए यह और भी जरूरी हो जाता है, क्योंकि अब वॉट्सऐप चैट्स Google अकाउंट स्टोरेज में गिनी जाती हैं।
Google One की यह सर्विस एयरटेल ग्राहकों को सिर्फ स्टोरेज ही नहीं, बल्कि डिजिटल लाइफ को बेहतर और स्मार्ट तरीके से मैनेज करने का अनुभव देती है। एयरटेल ने इस कदम को अपने ग्राहकों के लिए डिजिटल लाइफस्टाइल को और समृद्ध बनाने की दिशा में एक और मजबूत पहल बताया है।


Click it and Unblock the Notifications








