Google की एक गलती और इस हैकर को मिले 2 करोड़ रूपये, अब आगे होगा क्या?
क्या आपको पता है Google भी गलती कर सकता है, जी हां! पिछले महीने, Google ने एक स्व-घोषित हैकर ( Self-Proclaimed Hacker ) को $ 250,000 (लगभग ₹2 करोड़) दिए, लेकिन हैकर को तो पता नहीं था कि उसे वास्तव में ये पैसे क्यों मिले है । बाद में Google ने 'Human Error' कहते हुए कहा यह पैसे गलती से हैकर को भेजे गए थे।

सैम करी ने किया ट्वीट
पैसे मिलने के कुछ दिनों बाद, सैम करी ( Sam Curry ) ने ट्विटर पर उसी का स्क्रीनशॉट पोस्ट करते हुए कहा, "Google को बेतरतीब ढंग से मुझे $ 249,999 भेजे हुए अभी 3 सप्ताह से अधिक का समय हो गया है और मुझे अभी तक नहीं पता है की ये पैसे मुझे क्यों भेजे गए है । क्या @Google से संपर्क करने का कोई तरीका है?
कौन है सैम करी
न्यूजवीक की एक रिपोर्ट के अनुसार सैम करी ( Sam Curry ) ओमाहा में एक स्टाफ सिक्योरिटी इंजीनियर है। सैम ( Sam Curry ) ने बताया कि वह सिस्टम और सॉफ्टवेयर में बग ढूंढने का काम करता है और इसके लिए कई कंपनियों ने नगद ईनाम दिया है। Sam Curry यह भी कहा कि वह गूगल के लिए 'बग बाऊंटी हंटिंग' का काम कर चुका है हालांकि इस राशि का पूर्व में किए गए काम से कोई लेना-देना नहीं है।

अब आगे क्या ?
Google ने बाद में पुष्टि की कि उसने 'Human Error' को दोष देते हुए गलती से भुगतान कर दिया। Google ने कहा "हमारी टीम ने हाल ही में 'Human Error'के कारण गलत पार्टी को भुगतान किया है। हम इस बात की सराहना करते है कि सैम करी ( Sam Curry ) द्वारा हमें तुरंत सूचित किया गया था, और हम इसे ठीक करने के लिए काम कर रहे है, "एक Google प्रवक्ता ने बताया।
करी ( Sam Curry ) ने कहा कि उन्होंने अभी तक पैसा खर्च नहीं किया है, क्योंकि कंपनी को अपनी भूल का एहसास हुआ है और उन्हें पैसा वापस लौटाना होगा।


Click it and Unblock the Notifications








