Home
News

One Nation One Mobility Card क्या है, कैसे करें इस्तेमाल, पढ़िए और जानिए पूरी जानकारी

हाल ही में केंद्र सरकार ने One Nation One Card की शुरुआत की है। वन नेशन वन कार्ड के ज़रिए आप कई सुविधाओं का लाभ एक ही कार्ड से ले सकेंगे। यानि कि आपको अपने वॉलेट में अब कई सारे कार्ड्स रखने की ज़रुरत नहीं पड़ेगी बल्कि एक ही कार्ड से सारे काम हो जाएंगे। आइए वन नेशन, वन कार्ड के बारे में डीटेल्स में जानते हैं।

One Nation One Mobility Card क्या है, कैसे करें इस्तेमाल, पढ़िए और जानिए पूरी जानकारी

क्या है One Nation, One Card

वन नेशन वन कार्ड एक स्मार्ट कार्ड है जिससे एक कार्ड की मदद से कई जगहों पर पेमेंट हो सकेगी। ये कार्ड एक डेबिट-क्रेडिट कार्ड की तरह काम करेगा। अब बैंक जो भी नए डेबिट या क्रेडिट कार्ड जारी करेंगे, नेशनल कॉमन मोबेलिटी कार्ड का फीचर दिया जाएगा। जिसके बाद आपका कार्ड एक वॉलेट की तरह ही काम करेगा। इससे आप टोल, पार्किंग, बस और सब अर्बन ट्रेनों में पेमेंट कर सकेंगे।

क्या है फायदे

1) अलग-अलग कार्ड नहीं रखने पड़ेंगे
2) शॉपिंग करने में आसानी
3) एटीएम से भी निकाल सकेंगे पैसा
4) एक ही कार्ड से टोल टैक्स, पार्किंग चार्ज, ट्रेन और मेट्रो ट्रेन में किराए का भुगतान
5) अगर आपके पास ये कार्ड है तो मेट्रो की टिकट की ज़रुरत नहीं
6) हर जगह से भीड़ से छुटकारा

कैसे करें इस्तेमाल

वन नेशन वन कार्ड को RuPay द्वारा पावर्ड किया गया है और इसे नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड के तौर पर यूज़ कर सकते हैं। इसको इस्तेमाल करने के लिए अपने बैंक से कॉन्टेक्ट करें। फिलहाल इस कार्ड को 25 बैंकों में उपलब्ध कराया गया है और साथ ही अभी ये Paytm पेमेंट बैंक पर भी उपलब्ध है।

अगर आप इस कार्ड का एटीएम पर इस्तेमाल करते हैं तो 5 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। साथ ही फॉरन ट्रिप पर मर्चेंट आउटलेट पर पेमेंट करने पर 10 प्रतिशत का कैशबैकभी मिलेगा। आप विदेश एटीएम पर भी इसका इस्तेमाल कर सकेंगे। बिना पिन और ओटीपी के आप इस कार्ड के ज़रिए 2000 रुपए तक की शॉपिंग कर सकेंगे।

कार्ड पर एक खास निशान बनाया गया है। जब भी आप इस कार्ड से पेमेंट करेंगे तो पेमेंट मशीन से करीब 4 सेंटीमीटर की दूरी पर खड़ें हों। जैसे ही आप इस कार्ड को पेमेंट मशीन के पास ले जाते हैं, मशीन में बना कोड और कार्ड में बना खास कोर्ड मैच होता है आपके अकाउंट से पेमेंट कट जाता है। इस कार्ड को स्वाइप करने की ज़रुरत नहीं है। आप अपने बैंक से पेमेंट का लिमिट भी सेट करा सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Recently, the Central Government has launched One Nation One Card. Through One Nation One Card, you will be able to take advantage of many facilities with a single card. That is, you will no longer need to keep many cards in your wallet, but all the work will be done with a single card. Let's know about One Nation, One Card in details.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X