फ्री वाईफाई से हर तीसरा इंडियन करता है ये काम
इंडियन इंटरनेट यूजर्स की फ्री वाईफाई हैबिट को लेकर आए दिन नए खुलासे होते रहते हैं। कुछ समय पहले नॉर्टन की रिपोर्ट में सामने आया था कि फ्री वाईफाई के लिए इंडियन निजी डेटा लीक जैसी रिस्क उठाने को भी तैयार हैं। अब नॉर्टन की तरफ से जारी एक और रिपोर्ट में भी नई जानकारी सामने आई है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि फ्री वाईफाई मिलने पर हर तीन में से एक यूजर एडल्ट साइट पर विजिट करता है।

1000 इंटरनेट यूजर्स पर आधारित सर्वे-
बता दें कि ये सर्वे ग्लोबल लेवल पर हुआ था, जिसमें इंडिया से करीब 1000 इंटरनेट यूजर्स को लिया गया था। इस सर्वे में हर तीन में से एक और दो इंडियन इंटरनेट यूजर ने स्वीकार किया कि वह फ्री वाईफाई मिलने पर एडल्ट कंटेंट देखता है।
ऑफिस दफ्तर भी शामिल-
बता दें कि इस सर्वे में पब्लिक वाईफाई में होटल्स, एयरपोर्ट, लाइब्रेरी और वर्क प्लेस को भी शामिल किया गया था।
वर्ल्ड लेवल पर-
बता दें कि इसमें सिर्फ इंडियन ही शामिल ही नहीं हैं। नॉर्टन का ये सर्वे वैश्विक स्तर पर था, जिसमें जापान, मैक्सिको, नीदरलैंड, ब्राजील, यूएस और यूके भी शामिल हैं। सर्वे में हर 6 में से एक इंटरनेट यूजर ने कहा कि फ्री वाईफाई के लिए वह एडल्ट साइट पर विजिट करता है।
टॉप 5 प्लेस-
ये वो टॉप फाइव प्लेस हैं, जहां इंडियन फ्री वाईफाई को एडल्ट कंटेंट के लिए यूज करते हैं। इसमें होटल्स 49 परसेंट, फ्रेंड प्लेस 46 परसेंट, कैफे/ रेस्टोरेंट 36 परसेंट और 44 परसेंट लोग ऑफिस में पोर्न साइट पर विजिट करते हैं। वहीं 34 प्रतिशत ने माना की एयरपोर्ट पर वह फ्री वाईफाई इस काम के लिए यूज करते हैं।
फ्री वाईफाई है खास-
यूजर्स ने ये भी स्वीकार किया कि अब होटल्स, एयरपोर्ट और रेस्टोरेंट जैसे प्लेस को चुनने में फ्री वाईफाई सर्विस उनके लिए अहम होती है।


Click it and Unblock the Notifications








