Home
News

OnePlus का यह फोन 17 मिनट में होता है फुल चार्ज, अब मिल रहा है 3000 रुपये का डिस्काउंट

OnePlus 10R एक आकर्षक फीचर्स और जबरदस्त कैमरा के साथ आने वाला प्रीमियम स्मार्ट फोन हैं जिसको अब खरीदना आपके लिए आसान हो गया है क्योंकि कंपनी अब 3000 रुपए की बम्पर छूट दे रही है। यह फोन 0 से 100 प्रतिशत चार्ज होने में महज 17 मिनटों का समय लेता हैं और इसमें 50 मेगापिक्सल का शानदार प्राइमरी कैमरा मिलता है। तो आइये इस ऑफर के बारे में जानते हैं।

OnePlus का यह फोन अब मिल रहा है 3000 रु के डिस्काउंट के साथ

OnePlus 10R की भारत में कीमत हुई कम, अब मिल रहा है 3000 रुपए का डिस्काउंट

यदि आप भी वनप्लस के फैन हैं और नया स्मार्टफोन लेना चाहते हैं, तो अभी वनप्लस 10R को कम कीमत में खरीदने का अच्छा मौका है। जी हाँ, यह स्मार्टफोन कई बेहतरीन फीचर्स के साथ आता हैं जिसे इसी साल अप्रैल में पेश किया गया था। अब यह Amazon पर 3000 रुपए के कूपन के साथ आता है। यानि यह फोन 3 वेरिएंट में 8GB - 128GB (80W Super VOOC), 12GB - 256GB (80W Super VOOC) और 12GB - 256GB (150W Super VOOC) उपलब्ध है जिनकी कीमत क्रमशः 38,999, 42,999 और 43,999 रुपए हैं।

इसमें 150W Super VOOC मॉडल सिर्फ 17 मिनट के अंदर 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज होता है। तो आप अभी अमेजन पर इस डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं।

OnePlus 10R 5G के प्रमुख फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus 10R जो 6.7-इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है और इसके टॉप सेंटर में होल-पंच कटआउट दिया गया है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और यह 120Hz का रिफ्रेश रेट के साथ आता है।

OnePlus का यह फोन अब मिल रहा है 3000 रु के डिस्काउंट के साथ

कैमरा की बात करें, तो वनप्लस 10R 5G में 50MP का Sony IMX766 प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें आपको 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा भी मिलता है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया गया है।

यह फोन 12GB तक RAM के साथ आता है जिसमें MediaTek डाइमेंशन 8100-Max SoC दिया गया है। यूजर्स 80W और 150W चार्जिंग ऑप्शन में से चुन सकते हैं, जो क्रमशः 5000 mAh और 4,500 mAh की कैपेसिटी के साथ आते हैं। यह फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉइड 12 Oxygen OS 12 के साथ आता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus 10R is a premium smartphone coming with attractive features and a great camera, which has now become easy for you to buy as the company is now offering a bumper discount of Rs 3000.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X