OnePlus के इस नए स्मार्टफोन के साथ मिलने वाला है 3 महीने का अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन वो भी फ्री
OnePlus ने भारत में OnePlus 10R Prime Blue Edition लॉन्च करने की घोषणा की जो कि Amazon.in पर एक्सक्लूसिव तौर पर उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन में 80W सुपरवूक चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAH की बैटरी है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह 32 मिनट में बैटरी को 1-100 फीसदी चार्ज कर देती है।

3 महीने मिलेगा अमेज़ॅन प्राइम सब्सक्रिप्शन वो भी मुफ्त
जैसा कि नाम से पता चलता है, स्मार्टफोन एक नए प्राइम ब्लू रंग विकल्प के साथ आता है।इसके अलावा, Amazon उपयोगकर्ता जो All-new OnePlus 10R Prime Blue खरीदते है, वे 3 महीने के अमेज़ॅन प्राइम सब्सक्रिप्शन का मुफ्त में लाभ उठा सकते है। फ़िलहाल इस स्मार्टफोन की सटीक लॉन्च डेट स्पष्ट नहीं है, हालांकि ऐसा प्रतीत होता है कि इसकी शुरुआत अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान हो सकती है, जो 23 सितंबर से शुरू हो रही है।
OnePlus 10R Prime Blue Edition : स्पेसिफिकेशन
यह 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच फ्लुइड AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। यह फ्लैगशिप मीडियाटेक चिपसेट डाइमेंशन 8100-MAX AI के साथ वनप्लस के सिग्नेचर ऑक्सीजन OS सॉफ्टवेयर द्वारा संचालित है, OnePlus 10R Prime Blue Edition के लिए वनप्लस के परफॉर्मेंस फ्लैगशिप का बिल्कुल नया अवतार है।

OnePlus 10R Prime Blue Edition : कैमरा और सुपरवूक चार्जिंग
स्मार्टफोन 80W सुपरवूक चार्जिंग और 5,000mAH की बैटरी से लैस है जिसे 32 मिनट में 1-100 फीसदी चार्ज किया जा सकता है। पीछे की तरफ, OnePlus 10R में ट्रिपल-कैमरा सेटअप है। रियर कैमरा सिस्टम में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के साथ 50-मेगापिक्सल का Sony IMX766 प्राइमरी कैमरा सेंसर शामिल है। मुख्य कैमरा 8-मेगापिक्सेल अल्ट्रावाइड कैमरा और 2-मेगापिक्सेल मैक्रो कैमरा के साथ है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
OnePlus 10R Prime Blue Edition : कीमत है अन्य फीचर्स
कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर OnePlus 10R Prime Blue Edition की भारत कीमत की घोषणा नहीं की है। वर्तमान में, बेस 8GB और 128GB स्टोरेज विकल्पों के लिए इसकी कीमत 34,999 रुपये है, और 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 38,999 रुपये है। अन्य प्रमुख विशेषताओं में Android 12, NFC, 5G और एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर शामिल है ।


Click it and Unblock the Notifications