OnePlus 11 5G स्मार्टफोन है आपके लंबे सफर का साथी

इस बात से कोई अनजान नहीं है कि OnePlus ने हाल ही में अपने क्लाउड 11 इवेंट में OnePlus 11 5G को लॉन्च किया। साथ ही आपको बता दें OnePlus 11 5G उन लोगों के लिए सबसे बेस्ट है जो अपने बजट में रहते हुए सबसे बेस्ट स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ सालों बाद भी आपका OnePlus 11 5G अपने प्रदर्शन में उतना ही बहेतर होगा जितना कि यह नया होने पर था।
स्मार्टफोन के लंबे समय तक चलने से जुड़ी चिंताएं हार्डवेयर, वारंटी और सॉफ़्टवेयर समर्थन के वादे से थोड़ा अलग है। वनप्लस समझता है कि स्मार्टफोन की लंबी उम्र का सही अंदाजा तब लगाया जाता है जब फोन नए फोन की तरह प्रदर्शन करता रहे। यहां बताया गया है कि कंपनी यह सुनिश्चित कैसे किया। तो चलिए जानते हैं।
छोटा हार्डवेयर देता है कुछ बढ़िया परिणाम
फोन की कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स में से एक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SOC है। क्वालकॉम का यह प्रोसेसर आज के एंड्रॉइड स्मार्टफोन के लिए सबसे अच्छा है, और साथ ही वनप्लस 11 5जी सैमसंग गैलेक्सी एस23 सीरीज की तुलना में कम कीमत में भी मिलता है। तो आप इसे आसानी से खरीद सकते हैं।
इसके अलावा आपको बता दें वनप्लस ने अपने बेहतरीन स्नैपड्रैगन प्रोसेसर को 16GB LPDDR5X रैम और 256GB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ जोड़ा है। इन स्पेसिफिकेशन्स में से किसी पर भी जरा सा समझौता करना फोन के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। स्मार्टफोन की रैम और स्टोरेज भी प्रोसेसर को तेजी से डेटा पढ़ने में मदद करते हैं। यह आपके फोन को तब भी बेहतर बनाता है जब भविष्य में आप ऐप्स, गेम प्रोसेसिंग और डेटा ट्रांसफर लोड को बढ़ाते हैं। यानी यह प्रोसेसर के मामले में भी बेहतर है।

OnePlus 11 5G रैम-वीटा का भी उपयोग करता है। कंपनी की इन-हाउस मशीन लर्निंग तकनीक जिसे रैम उपयोग के लिए डिजाइन किया गया है। यह फोन की लाइफ के साथ प्रदर्शन को बेहतर बनाता है और मशीन लर्निंग डेटा समय के साथ बढ़ता जाता है।
वनप्लस 11 में 6.7-इंच का QHD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले भी दिया गया है जो स्क्रीन पर AMOLED पैनल के बढ़िया और अलग कंट्रास्ट को मिलाकर कलर डेप्थ और डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ बहेतरीन कलर प्रोवाइट करता है। स्मार्टफोन पूरे दिन की बैटरी सहनशीलता सुनिश्चित करने के लिए एक लंबा रास्ता तय करता है।
बैटरी की बात करें तो, उपभोक्ता आमतौर पर मानते हैं कि फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी लंबे समय तक अच्छी तरह से चार्ज नहीं करतीं। लेकिन OnePlus 11 5G के साथ ऐसा नहीं है, इसमें आपको 5,000mAh की बैटरी मिलती है और यह न केवल भारी उपयोग के साथ पूरे दिन चलती है, बल्कि हाई क्षमता को 100W के तेजी से चार्जिंग सपोर्ट द्वारा समर्थित किया जाता है। स्मार्टफोन की विशाल बैटरी दो अलग-अलग सेल के साथ आती है, सभी में 2,500mAh क्षमता वाली बैटरी होती है। यह बेहतर बैटरी चार्जिंग थर्मल की सहूलियत देता है, जो बैटरी लाइफ को प्रभावित किए बिना हाई चार्जिंग स्पीड को सक्षम करता है।
OnePlus 11 5G को मिली है TÜV रीनलैंड की तरफ से हरी झंडी
यह आश्चर्यजनक हो सकता है कि वनप्लस ने फोन की टेस्टिंग को एक अंतरराष्ट्रीय लेवल पर प्रशंसित और स्वतंत्र प्रमाणन निकाय TÜV रीनलैंड को सौंपा। आपको बता दें औद्योगिक, साइबर सुरक्षा और उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स में यूज किए जाने वाले हार्डवेयर को प्रमाणित करने की दिशा में अपने विश्वसनीय कार्य के लिए मान्यता प्राप्त है।

फोन की शानदार ड्यूरेबिलिटी रेटिंग कोई संयोग नहीं है, बल्कि स्मार्टफोन को ठीक से जांचा गया है और TÜV रीनलैंड ने पाया कि स्मार्टफोन के दोनों तरफ, आगे और पीछे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है, जिसका मतलब यह है कि किसी भी हालत में स्मार्टफोन नहीं टूटेगा। सुरक्षित रिचार्जिंग के साथ लोगों का स्मार्टफोन के जल्दी गर्म होने का डर दूर भी करता है।
एक सॉफ्टवेयर अनुभव जो लंबे समय तक चलता है
इसके साथ ही वनप्लस 4 एंड्रॉइड अपडेट और 5 साल के सुरक्षा अपडेट का भी वादा करता है। यह भविष्य के लिए आज अपने ग्राहकों को एक शानदार उपयोगकर्ता अनुभव प्रदान करने की कंपनी का बड़ा उदाहरण है।
हम यह सब कैसे जानते हैं? ऐसा इसलिए है क्योंकि OnePlus 11 5G ने सिम्युलेटेड एजिंग के लिए TÜV रीनलैंड का सर्टिफिकेशन पास किया है। सिम्युलेटेड 48 महीने के इस परिक्षण में, वनप्लस 11 ने फ्लुएंसी रेटिंग A स्कोर किया।
अगर आप किसी ऐसे स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं जो बिना अपनी पहचान खोएं सालों तक आपके साथ रहें तो वो OnePlus 11 5G स्मार्टफोन है।


Click it and Unblock the Notifications








