OnePlus 11 के स्पेसिफिकेशन लीक, iQoo 11 को टक्कर देने के लिए तैयार

OnePlus 11 स्मार्टफोन काफी लंबे समय से सुर्खियों में बना हुआ है। लेटेस्ट लीक में एक बार फिर वनप्लस 11 के स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई है। oneplus 11 phone और oneplus 10 का सक्सेसर होने वाला है। हालांकि, लेटेस्ट लीक की मानें, तो इस फोन की टक्कर मार्केट में iQoo 11 स्मार्टफोन से होगी। लीक स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इस फोन में 2K फ्लैट डिस्प्ले मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए दोनों फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, इसका प्राइमरी कैमरा 50MP का होगा। वहीं इसमें 100W फास्ट चार्जिंग के लिए 5,000mAh की बैटरी भी हैं।
OnePlus 11 और iQoo 11 के स्पेसिफिकेशन
Weibo पर टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने OnePlus 11 और iQoo 11 के स्पेसिफिकेशन को पोस्ट किया। उन्होंने कहा स्मार्टफोन में 2K रिजलूशन वाला कर्व्ड डिस्प्ले दिया जाएगा। वहीं, iQOO 11 स्मार्टफोन में 2K फ्लैट डिस्प्ले दिया जाएगा। ऑप्टिक्स के लिए, OnePlus 11 और iQoo 11 दोनों में ट्रिपल रियर कैमरे होने की बात कही गई है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर शामिल है।
OnePlus 11 कैमरा सेटअप
OnePlus 11 कैमरा सेटअप में 48-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और साथ ही 32-मेगापिक्सल का सेंसर शामिल किया गया है। वहीं iQoo 11 कैमरा यूनिट में 13-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 12-मेगापिक्सल का सेंसर शामिल हो सकता है। दोनों मॉडलों में 5,000mAh की बैटरी हो सकती है जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

लेटेस्ट लीक में OnePlus 11 में 6.7-इंच QHD+ AMOLED डिस्प्ले होने की जानकारी मिली है। वनप्लस 10 प्रो के सक्सेसर को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 एसओसी द्वारा संचालित किया गया है। इसे दो कॉन्फ़िगरेशन में लॉन्च किया जा सकता है, स्टोरेज के मामले में 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और 16GB RAM + 256GB को शामिल किया गया है।
iQOO 11 में AMOLED डिस्प्ले
iQOO 11 की बात करें तो फोन में 6.78 इंच E6 AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz होगा। इसके अलावा, फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर से लैस है। इसके साथ 8GB और 12GB RAM ऑप्शन मिलेंगे। स्टोरेज की बात करें तो फोन में 128GB, 256GB और 512GB ऑप्शन मिलेंगे।


Click it and Unblock the Notifications







