OnePlus Community Sale: Oneplus 12, 12R और Open सहित इन प्रोडक्ट्स पर भारी छूट
OnePlus Community Sale Offers: वनप्लस ने अपने ग्राहकों के लिए वनप्लस कम्युनिटी सेल (OnePlus Community Sale) का ऐलान कर दिया है। इस सेल की शुरूआत आज यानी 6 जून 2024 से हो रही है।
जिसके तहत ग्राहकों को Oneplus 12, Oneplus 12R और Oneplus Open जैसे स्मार्टफोन पर सीधा छूट और खास ऑफर का लाभ दिया जाएगा। इतना ही नहीं OnePlus 12 के हाल ही में लॉन्च हुए Glacial White कलर को भी इस सेल में उपलब्ध कराया गया है।

आज इस सेल में 3,000 रुपये तक के डिस्काउंट और 2,000 रुपये के कूपन डिस्काउंट के साथ खरीद सकेंगे। इसके अलावा OnePlus Pad, Watch 2 और Buds Pro 2 को भी भारी छूट के साथ उपलब्ध कराया गया है।
वनप्लस की कम्युनिटी सेल 6 से लेकर 11 जून तक चलेगी। इस अवधि के दौरान कस्टमर्स कंपनी के ऑनलाइन स्टोर, Amazon और ऑफलाइन स्टोर्स पर इन ऑफर्स के साथ स्मार्टफोन्स की खरीदारी कर सकते हैं। इसके अलावा ग्राहकों को कंपनी बैंक ऑफर्स का भी लाभ देगी।

OnePlus 12 Glacial White Edition स्मार्टफोन की कीमत 64,999 रुपये है। जिसमें Sony LYT-808 सेंसर के साथ के साथ 50MP का मेन कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम के साथ मिलता है।
वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे पावर देने के लिए कंपनीन ने इसमें 100 W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,400mAh की बैटरी दी है।

OnePlus 12 को कंपनी ने 64,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया था। वनप्लस के इस सेल में ग्राहक इसे Rs 3,000 बैंक डिस्काउंट और Rs 2,000 डिस्काउंट कूपन के साथ ले सकते हैं।
जिसके बाद इस फोन की प्रभावी कीमत 59,999 रुपये तक हो जाएगी। इसके अलावा 12,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी इस पर ऑफर किया जा रहा है।
वहीं OnePlus 12R पर 6,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस, 2,000 रुपये बैंक डिस्काउंट और 2,000 रुपये डिस्काउंट बोनसस के साथ कीमत से काफी किफायती दाम में लिया जा सकेगा।
OnePlus Open पर भी कंपनी 5,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन को खरीदने पर ग्राहकों को OnePlus Watch 2 बिल्कुल फ्री मिलेगा।
OnePlus Nord CE 4 को भी आप सेल में 2,000 रुपये बैंक डिस्काउंट के साथ खरीद सकेंगे। इसके साथ ही OnePlus Pad और OnePlus Pad Go पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट कूपन ऑफर किया जा रहा है। वहीं OnePlus Watch 2 और OnePlus Buds 2 Pro को भी कीमत से कम दाम में खरीदा जा सकेगा।


Click it and Unblock the Notifications








