OnePlus 13R के लॉन्च से पहले OnePlus 12R की कीमत में भारी कटौती, अब केवल इतने में उपलब्ध
OnePlus 12R Price Drop: अगर आप OnePlus 12R खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह सही मौका हो सकता है। जी हां, Oneplus 13R के लॉन्च से ठीक पहले Flipkart पर इस फोन को बंपर छूट के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है।
जिसमें इसके 16GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला मॉडल को ग्राहक अब सबसे कम कीमत में खरीद सकेंगे। इतना ही नहीं कार्ड ऑफर के साथ यह फोन और भी सस्ता हो सकता है। तो चलिए आपको आगे इसकी नई कीमत से लेकर इसपर मिलने वाले सभी ऑफर्स की डिटेल बताते हैं।

OnePlus 12R के 256GB मॉडल पर बंपर छूट
OnePlus 12R 256GB मॉडल को 36,000 रुपये में खरीदने के लिए यह बेहतरीन मौका है। Flipkart पर यह फोन 38,078 में लिस्टेड है, जो इसके MRP 45,999 रुपये से लगभग 17% तक कम है। अगर आपके पास Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड है, तो आपको 1,904 का कैशबैक मिलेगा, जिससे कीमत 36,174 हो जाती है। यह एक शानदार डील है, खासकर इस प्राइज पर आपको टॉप-एंड मॉडल मिल रहा है।
Oneplus 12R 16GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल 36,000 से 38,000 में एक बेहतरीन वैल्यू ऑफर करता है, खासकर इस कीमत पर। Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट द्वारा संचालित है, जो फ्लैगशिप-ग्रेड है और नए चिपसेट जैसे Snapdragon 8 Gen 3 या Snapdragon 8 Elite से प्रदर्शन में बहुत पीछे नहीं है। यदि आप OnePlus 13R के लॉन्च के करीब खरीदारी करने का सोच रहे हैं, तो यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
Oneplus 12R स्पेसिफिकेशंस
OnePlus 12R में LTPO कवर्ड डिस्प्ले पैनल के साथ आता है। यह डिवाइस Android 15 के साथ आता है और इसमें एक्वा टच टेक्नोलॉजी है, जिससे यूजर गीले हालात में भी डिस्प्ले का उपयोग किया जा सकता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है, जिसमें अल्ट्रावाइड और मैक्रो लेंस शामिल हैं। इसे पावर देने के लिए इसमें 5,500mAh की एक बड़ी बैटरी शामिल की गई है, जो इसे एक बेहतरीन और पूरी तरह से फीचर-पैक डिवाइस बनाता है।
कुल मिलाकर OnePlus 12R एक बेहतरीन वैल्यू-फॉर-मनी डिवाइस है। हालांकि, 7 जनवरी को OnePlus 13R को लॉनच हो रहा है और इसकी कीमत OnePlus 12R से ज्यादा अलग नहीं हो सकती है। यदि आप थोड़ा और इंतजार कर सकते हैं, तो OnePlus 13R एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








