Home
News

6000mAh बैटरी और 12GB RAM वाले फोन पर डील, खरीदने पर बचेंगे हजारों रुपये!

कम दाम में फ्लैगशिप फीचर्स का मजा लेना चाहते हैं। अगर हां, तो हम आपको एक ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बताने वाले हैं, जिसे ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन से कई कमाल के ऑफर्स के साथ खरीदा जा सकता है।

12GB रैम, फास्ट चार्जिंग वाली 6000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर से लैस OnePlus 13R दो वेरिएंट में पेश किया जाता है। इसमें क्या खूबियां ऑफर की गई हैं और इस पर क्या डिस्काउंट ऑफर मिल रहे हैं। सब यहां बताने वाले हैं।

OnePlus 13R पर मिल रहे जबरदस्त ऑफर

ऑफर्स और डिस्काउंट की डिटेल

अमेजन पर OnePlus 13R की कीमत 42,998 रुपये है, जबकि इसका लिस्टेड प्राइस 44,999 रुपये है। इस पर चुनिंदा बैंकों के कार्ड पर इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 3000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। एसबीआई और फेडरल बैंक के कार्ड पर भी 3000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

स्मार्टफोन पर 40,848 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। हालांकि, इसके लिए जरूरी है कि आपके पुराने फोन की कंडीशन ठीक हो। इस पर नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी अवेलेबल है। फोन Nebula Noir और Astral Trail कलर में आता है। इसका दूसरा वेरिएंट 16GB+512GB है।

Take a Poll

पावरफुल स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

वनप्लस 13 सीरीज के अफोर्डेबल OnePlus 13R स्मार्टफोन में 6.78 इंच LTPO 4.1 AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz, HDR10+, Dolby Vision, HDR Vivid और 4500 nits पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। इसका रेजॉल्यूशन 1264 x 2780 है और इसे कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन मिला हुआ है। फोन में परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर लगा है, जो Adreno 750 जीपीयू के साथ काम करता है।

रियर पैनल पर 50MP+50MP+8MP के तीन सेंसर मिलते हैं। सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा दिया गया है। फोन में 80W Fast Charging को सपोर्ट करने वाली 6000mAh की बैटरी लगी है, जिसे कंपनी के दावे के अनुसार, केवल 20 मिनट में 50% और 54 मिनट में 100% चार्ज किया जा सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X