Home
News

OnePlus 13R अब 30,000 रुपये से कम में, Flipkart पर मिल रहा जबरदस्त ऑफर

अगर आप स्मार्टफोन बदलने का मन बना रहे हैं और एक ऐसा फोन चाहते हैं जो फ्लैगशिप लेवल के फीचर्स के साथ आए लेकिन बजट में फिट भी बैठे, तो आपके लिए अच्छी खबर है। OnePlus ने हमेशा अपने दमदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम क्वालिटी के दम पर मार्केट में खास पहचान बनाई है।

कंपनी का पावरफुल फोन OnePlus 13R, जो लॉन्च के समय लगभग ₹43,000 में आया था, अब भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। Flipkart पर चल रहे ऑफर्स और एक्सचेंज डील्स की मदद से आप इस फोन को सिर्फ 30,000 रुपये से भी कम कीमत में घर ला सकते हैं।

OnePlus 13R अब 30,000 रुपये से कम में

Flipkart पर OnePlus 13R डील

OnePlus 13R की भारत में लॉन्चिंग प्राइस 42,999 रुपये थी। फिलहाल यह Flipkart पर 39,384 रुपये में लिस्टेड है। Axis Bank क्रेडिट/डेबिट EMI पर यूजर्स को 750 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही, एक्सचेंज ऑफर भी है। उदाहरण के लिए, अगर आप अपना दो साल पुराना OnePlus Nord 3 एक्सचेंज करते हैं तो आपको 10,450 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है।

इन ऑफर्स को मिलाकर फोन की कीमत घटकर करीब 28,184 रुपये तक आ जाती है। यानी लॉन्च प्राइस से करीब 14,815 रुपये सस्ता, जो इसे एक बेस्ट डील बना देता है।

OnePlus 13R के स्पेसिफिकेशन

इस फोन में 6.78-इंच का 1.5K LTPO 4.1 AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। साथ ही स्क्रीन पर Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर है, जो हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए टॉप क्लास है।

पावर के लिए इसमें 6000mAh बैटरी है, जिसे 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP प्राइमरी लेंस, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP टेलीफोटो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। कुलमिलाकर ऑफर्स में यह स्मार्टफोन आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X