OnePlus 13R पर धांसू ऑफर: ₹42,999 वाला फोन अब ₹37,000 से भी कम में, ऐसे पाएं डिस्काउंट
अगर आप एक दमदार फ्लैगशिप स्मार्टफोन की तलाश में हैं और ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते, तो आपके लिए शानदार मौका आया है। OnePlus 13R, जिसे कंपनी ने इसी साल लॉन्च किया था, अब Amazon पर भारी छूट के साथ उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन ₹40,000 से कम कीमत में एक बेहतरीन डील साबित हो सकता है। इस फोन पर क्या डील मिल रही है और इसमें क्या स्पेसिफिकेशन ऑफर किए गए हैं। आइए जानते हैं फुल डिटेल...

ऑफर डिटेल्स
भारत में OnePlus 13R की शुरुआती कीमत ₹42,999 रखी गई थी। लेकिन Amazon पर यह फोन अब ₹37,999 में लिस्टेड है। इसके अलावा, अगर आप SBI बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन करते हैं, तो आपको अतिरिक्त ₹1,250 का डिस्काउंट मिलेगा। यानी यह फोन ₹37,000 से भी कम में आपका हो सकता है।
इतना ही नहीं, खरीदार अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज कर और भी पैसे बचा सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर के तहत आपको ₹35,050 तक का फायदा मिल सकता है। इसके अलावा कंपनी नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी दे रही है, जिसकी शुरुआत ₹6,333 प्रति माह (6 महीने के लिए) से होती है।
OnePlus 13R के स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले: OnePlus 13R 5G में 6.78-इंच का 1.5K LTPO 4.1 AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसे Corning Gorilla Glass 7i से प्रोटेक्ट किया गया है।
प्रोसेसर: फोन को पावर देने के लिए इसमें Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया गया है, जो इसे स्मूद परफॉर्मेंस और गेमिंग के लिए शानदार बनाता है।
बैटरी: इसमें 6,000mAh की बैटरी है, जो 80W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है।
कैमरा: फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए इसमें 16MP फ्रंट कैमरा मौजूद है।
क्यों खरीदें ये स्मार्टफोन
कुल मिलाकर, अगर आप ₹40,000 के बजट में एक पावरफुल फ्लैगशिप फोन लेना चाहते हैं, तो OnePlus 13R Amazon डील आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकती है। दमदार बैटरी, हाई-एंड प्रोसेसर और शानदार डिस्प्ले के साथ यह फोन इस प्राइस रेंज में मार्केट का बेस्ट ऑप्शन माना जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








