Home
News

OnePlus 13s: छोटू फोन पर तगड़ी छूट, मिलेगा iPhone जैसा परफॉर्मेंस!

दीवाली के मौके पर नया स्मार्टफोन खरीदने का मन है तो बढ़िया मौका है। OnePlus 13s, जो कुछ दिन पहले ही लॉन्च हुआ था। इस पर अच्छी छूट मिल रही है। इस कॉम्पैक्ट फोन को अगर अभी आप खरीदते हैं तो आपकी अच्छी सेविंग हो जाएगी। इसमें पावरफुल प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और बड़ी बैटरी जैसी खूबियां दी गई हैं।

जिन लोगों को कॉम्पैक्ट फोन चाहिए पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ, उनके लिए यह बेस्ट चॉइस हो सकता है। इस पर क्या डील ऑफर की जा रही है और इसमें क्या स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं। आइए जानते हैं।

OnePlus 13s पर मिल रही तगड़ी छूट

OnePlus 13s Discount Details

OnePlus 13S की लॉन्च कीमत ₹54,999 थी, लेकिन अब इस पर ₹4,000 का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। यानी, यह फोन अब ₹50,999 में उपलब्ध है। इसके अलावा, बैंक ऑफर के तहत ₹3,250 का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे इसकी इफेक्टिव कीमत सिर्फ ₹47,749 रह जाती है। साथ ही, यूजर्स को एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा मिल सकता है, जिससे कीमत और कम हो सकती है।

OnePlus 13s के स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले: 6.32-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स ब्राइटनेस के साथ। Dolby Vision और HDR10+ सपोर्ट।

परफॉर्मेंस: Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 12GB RAM और 512GB स्टोरेज। OxygenOS 15 (Android 15 बेस्ड)।

कैमरा: 50MP मेन + 50MP टेलीफोटो डुअल रियर कैमरा सेटअप (OIS के साथ), और 32MP फ्रंट कैमरा।

ड्यूरेबिलिटी: IP68 और IP69 रेटिंग के साथ धूल और पानी से सेफ।

कनेक्टिविटी: Bluetooth, Wi-Fi, NFC जैसे सभी स्टैंडर्ड फीचर्स मौजूद।

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अपने इस फोन में अब तक का सबसे एडवांस्ड हार्डवेयर देने की तैयारी कर रही है। इसमें 6.78-इंच BOE X3 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स ब्राइटनेस के साथ आएगा।

OnePlus 15 में पावर देने के लिए Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलने की पुष्टि हो चुकी है। फोन में LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज होगी। यह फोन 16GB RAM और 1TB तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए इसमें Wind Chi Game Kernel 2.0 फीचर भी जोड़ा गया है, जिससे गेमर्स को स्मूद और हाई-परफॉर्मेंस सेशन मिलेंगे।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X