Home
News

कॉम्पैक्ट और पावरफुल OnePlus 13s की सेल कल से, मिलेगा 5000 रुपये का डिस्काउंट

OnePlus ने हाल ही में अपना नया कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 13s लॉन्च किया है, जिसकी ओपन सेल कल यानी 12 जून 2025 दोपहर 12 बजे से शुरू हो रही है। यह OnePlus 13 सीरीज का हिस्सा है। यह खासतौर पर भारत के लिए डिजाइन किया गया पहला कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन है।

यह डिवाइस परफॉर्मेंस, पोर्टेबिलिटी और AI इनोवेशन को एक स्टाइलिश डिजाइन के साथ आता है। इसकी पहली सेल में क्या ऑफर्स मिलेंगे और इसमें क्या खूबियां ऑफर की गई हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।

कॉम्पैक्ट और पावरफुल OnePlus 13s की सेल कल से

कीमत और अवेलेबिलिटी

OnePlus 13s भारत का सबसे सस्ता Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर वाला फोन है। इसकी शुरुआती कीमत 49,999 रुपये रखी गई है। यह बिक्री के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अवेलेबल होगा।

ऑनलाइन: OnePlus.in, OnePlus Store App, Amazon

ऑफलाइन: OnePlus Experience Stores, Reliance Digital, Croma, Vijay Sales, Bajaj Electronics

वेरिएंट और कीमत

कलर स्टोरेज MRP ऑफर कीमत छूट
ग्रीन सिल्क और ब्लैक वेलवेट 12+256GB ₹54,999 ₹49,999 ₹5000
12+512GB ₹59,999 ₹54,999 ₹5000
पिंक सैटिन 12+256GB ₹54,999 ₹49,999 ₹5000

बैंक ऑफर्स और EMI ऑप्शन

कॉम्पैक्ट और पावरफुल OnePlus 13s की सेल कल से
  • SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 5,000 रुपये की इंस्टेंट छूट मिलेगी।
  • 9 महीने तक नो-कॉस्ट EMI कुछ चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स पर।
  • 15 महीने तक नो-कॉस्ट EMI कुछ कंज्यूमर फाइनेंस ऑप्शंस के साथ (मेनलाइन स्टोर्स पर)।
  • अन्य बेनिफिट्स

एक्सचेंज बोनस: पुराने OnePlus या चुनिंदा अन्य स्मार्टफोन्स के बदले 5,000 रुपये तक का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है।

फ्री 180-डे फोन रिप्लेसमेंट प्लान: अगर डिवाइस में हार्डवेयर समस्या आती है, तो 180 दिनों के अंदर फ्री रिप्लेसमेंट की सुविधा भी है।

लाइफटाइम डिस्प्ले वारंटी: ग्रीन लाइन जैसी डिस्प्ले समस्याओं के लिए आजीवन मुफ्त वारंटी

3 साल की बैटरी प्रोटेक्शन प्लान: 14 जुलाई 2025 से पहले खरीदने वाले Red Cable Club मेंबर्स के लिए

Easy Upgrades प्रोग्राम: ग्राहक डिवाइस का सिर्फ 65% भुगतान कर 24 महीने तक नो-कॉस्ट EMI में खरीद सकते हैं।

Jio ऑफर: नए Jio पोस्टपेड ग्राहक 2,250 रुपये तक की बचत कर सकते हैं (15 महीने तक 150 रुपये की छूट)

OnePlus 13s के स्पेसिफिकेशन

Oneplus 13s स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
डिस्प्ले 6.32 इंच 1.5K LTPO ProXDR AMOLED डिस्प्ले
1-120 Hz डायनामिक रिफ्रेश रेट
1600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस
1216x2640 पिक्सल रेजॉल्यूशन (460 PPI)
240Hz टच सैंपलिंग रेट
कॉर्निंग ग्लास या क्रिस्टल शील्ड ग्लास प्रोटेक्शन
प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट मोबाइल (4.32 GHz ऑक्टा-कोर CPU)
रैम 12GB LPDDR5X
स्टोरेज 256GB / 512GB UFS 4.0 (एक्सपेंडेबल नहीं)
ओएस Android 15 बेस्ड OxygenOS 15
4 साल के Android OS अपग्रेड और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा
रियर कैमरा डुअल कैमरा सेटअप
50MP मेन लेंस (Sony LYT-700 सेंसर, f/1.8 अपर्चर, OIS)
50MP टेलीफोटो लेंस (2X ऑप्टिकल ज़ूम, f/2.0 अपर्चर)
4K वीडियो रिकॉर्डिंग (30/60fps)
फ्रंट कैमरा 32MP सेल्फी कैमरा (f/2.0 अपर्चर, ऑटोफोकस)
4K वीडियो रिकॉर्डिंग (30fps)
बैटरी 5850 mAh
चार्जिंग 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग (बॉक्स में इन-बॉक्स चार्जर)
वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट नहीं
कनेक्टिविटी डुअल नैनो-सिम (5G सपोर्ट के साथ)
Wi-Fi 7, ब्लूटूथ v6.0, NFC, इंफ्रारेड (IR) ब्लास्टर, USB Type-C
GPS, BDS, GALILEO, QZSS, NavIC, GLONASS
सेंसर्स इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी, कंपास
अन्य फीचर्स IP65 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग
AI Plus Mind (इनबिल्ट AI असिस्टेंट)
Plus Key (कस्टमाइज़ेबल बटन)
स्टाइलिश मैट फिनिश और स्लिम 7.8mm प्रोफाइल
ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स
डायमेंशन्स 150.80 x 71.70 x 8.20 मिमी
वजन 185 ग्राम
कलर पिंक सैटिन, ब्लैक वेलवेट, ग्रीन सिल्क (इंडिया-एक्सक्लूसिव)
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X