Home
News

OnePlus 13s की लॉन्च डेट कन्फर्म, इस दिन होगी छोटू फोन की एंट्री, मिलेंगी दमदार खूबियां

OnePlus अपनी 13 सीरीज में OnePlus 13s नाम से एक कॉम्पैक्ट फोन ला रहा है। कंपनी ने इस छोटू फोन की लॉन्च डेट से पर्दा हटा दिया है। इस फोन को 5 जून 2025 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को प्रीमियम परफॉर्मेंस और AI कैपिबिलिटीज के साथ लाया जा रहा है।

फोन का साइज काफी कॉम्पैक्ट होगा। इसे एक हाथ से भी यूज कर पाएंगे। फोन तीन एक्सक्लूसिव कलर ऑप्शन में एंट्री लेगा, जो कि Black Velvet, Pink Satin और Green Silk हैं। लॉन्च से पहले इसके बारे में कई तरह की डिटेल सामने आ चुकी है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

OnePlus 13s की लॉन्च डेट कन्फर्म

OnePlus 13s डिजाइन

स्मार्टफोन की सबसे खास बात 'Plus' बटन है। कंपनी इस फोन से ट्रेडिशनल अलर्ट स्लाइडर को हटा रही है। यह कस्टमाइजेबल कंट्रोल यूजर्स साउंड, वाइब्रेशन,डू नॉट डिस्ट्रब को एक्सेस करने की परमिशन देगा। सिंगल प्रेस से यूजर्स AI-ड्राइवन टूल्स को भी एक्सेस कर पाएंगे।

OnePlus 13s प्रोसेसर

फोन में परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम का सबसे फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया जाएगा। हीट एफिशिएंसी को मैनेज करने के लिए 4,400 sq mm क्रियो-वेलोसिटी वेपर कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा। बेहतर नेटवर्क परफॉर्मेंस के लिए 360-degree एंटीना लेआउट दिया जाएगा। OnePlus सिग्नल बैलेंस मोड भी इसके साथ पेश करने वाला है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिहाज से देखें तो इसमें रियर पैनल पर OIS के साथ 50MP IMX906 प्राइमरी, 50MP टेलीफोटो और सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा मिल सकता है।

बैटरी और चार्जिंग

भले ही फोन का साइज कॉम्पैक्ट होगा, लेकिन कंपनी बैटरी से कोई समझौता नहीं करने वाली है। इसमें 6,260mAh की बैटरी मिलेगी, जो 80W चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। दिलचस्प है कि वनप्लस 13 में 50W चार्जिंग वाली 6,000mAh की बैटरी दी जाती है।

OnePlus 13s एक्सपेक्टेड प्राइस

OnePlus 13s की भारत में एक्सपेक्टेड कीमत 50,000 रुपये से शुरू हो सकती है। वहीं, इंटरनेशनल मार्केट्स में इसे 649 डॉलर में लॉन्च किया जा सकता है। दुबई में इसकी शुरुआती कीमत AED 2,100 हो सकती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X