Home
News

जल्द आ रहा है OnePlus 13s: जानिए OnePlus 13 से कितना अलग है नया फ्लैगशिप फोन

OnePlus 13s vs OnePlus 13: OnePlus अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 13s के लॉन्च के लिए तैयार है, जो भारत में अगले 10 दिनों के भीतर पेश किया जाएगा। कंपनी लगातार डिवाइस के डिजाइन, फीचर्स और परफॉर्मेंस को लेकर टीजर जारी कर रही है।

हालांकि, OnePlus 13s को लेकर कई जानकारियां पहले ही लीक हो चुकी हैं। अगर आप इस फोन को खरीदने का सोच रहे हैं, तो ये जानना जरूरी है कि OnePlus 13s और OnePlus 13 में कितना फर्क है और आपके लिए कौन सा मॉडल बेहतर रहेगा।

OnePlus 13 से कितना अलग होगा नया OnePlus 13s

डिजाइन में क्या है नया?

  • OnePlus 13s में लेफ्ट साइड में स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल मिलेगा जिसमें दो कैमरे होंगे।
  • जबकि OnePlus 13 में सर्कुलर ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसे Hasselblad ने ट्यून किया है।
  • OnePlus 13s में वेलवेट ग्लास फिनिश, जबकि 13 में वीगन लेदर बैक है।
  • 13s का वजन सिर्फ 185 ग्राम और मोटाई 8.15mm है, जबकि OnePlus 13 213 ग्राम और 8.5mm मोटा है।
  • OnePlus 13s में 'Plus key' मिलेगा, जो OnePlus के पुराने Alert slider को रिप्लेस करता है।
  • दोनों ही डिवाइस IP68/IP69 रेटेड हैं - यानी पानी और धूल से सुरक्षा मिलती है।

डिस्प्ले में क्या है फर्क?

OnePlus 13s में 6.32 इंच का 1.5K pOLED डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स ब्राइटनेस देता है। वहीं, OnePlus 13 में 6.82 इंच LTPO 4.1 एमोलेड डिस्प्ले है, जिसमें Dolby Vision और 4500 निट्स ब्राइटनेस जैसी प्रीमियम खूबियां हैं।

कैमरा: कौन किससे बेहतर?

OnePlus 13s

  • 50MP Sony LYT700 प्राइमरी कैमरा
  • 50MP Samsung JN5 टेलीफोटो (2x जूम)

OnePlus 13

  • 50MP प्राइमरी + 50MP टेलीफोटो (3x जूम) + 50MP अल्ट्रावाइड (Hasselblad ट्यूनिंग)
  • दोनों में 32MP सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

परफॉर्मेंस और बैटरी

वनप्लस 13 में Snapdragon 8 Gen 3 Elite प्रोसेसर है। यही चिपसेट अपकमिंग कॉम्पैक्ट फोन में भी दिया जाएगा। 13s में LPDDR5x रैम + UFS 4.0 स्टोरेज, और अधिकतम 16GB RAM की संभावना। वनप्लस 13 में 6000mAh बैटरी है, इसकी चार्जिंग स्पीड 100W है। यही बैटरी 13s में भी दी जाएगी। लेकिन चार्जिंग स्पीड 80W है।

कीमत में कितना अंतर?

OnePlus 13 की कीमत भारत में 69,999 रुपये से शुरू होती है। OnePlus 13s की संभावित कीमत 45,000 रुपये के आस-पास हो सकती है। इसका प्राइस पॉइंट OnePlus 13R और OnePlus 13 के बीच होगा।

लॉन्च डेट और क्या उम्मीद करें?

OnePlus 13s को 5 जून 2025 को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। ये स्मार्टफोन उन यूजर्स के लिए बेहतर होगा जो एक कॉम्पैक्ट, स्टाइलिश और पावरफुल फ्लैगशिप फोन की तलाश में हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X