OnePlus 13T में होगी 6260mah की ग्लेशियर बैटरी, कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन में खूबियां भी होंगी दमदार
वनप्लस अपने अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 13T के बारे में धीरे-धीरे बड़े खुलासे कर रहा है। कैमरा डिटेल्स कन्फर्म करने के बाद अब कंपनी ने इस फोन की बैटरी को लेकर चौंकाने वाली जानकारी साझा की है।
OnePlus 13T में 6260mAh की ग्लेशियर बैटरी दी जाएगी, जो किसी भी कॉम्पैक्ट स्क्रीन वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी होगी। फोन के कई स्पेक्स के बारे में पता चल चुका है, जिनके बारे में हम यहां बताने वाले हैं।

छोटी स्क्रीन, बड़ी बैटरी
OnePlus 13T में केवल 6.32 इंच की स्क्रीन होगी, लेकिन इसके बावजूद इसमें 6000mAh से ज्यादा की बैटरी दी जा रही है। कंपनी का दावा है कि यह कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन बैटरी कैपेसिटी के मामले में एक नया रिकॉर्ड बनाएगा। इससे पहले छोटे डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन्स में इतनी बड़ी बैटरी नहीं देखी गई थी।
बैटरी लाइफ होगी जबरदस्त
OnePlus China के प्रेसिडेंट लुईस जी के मुताबिक, 6260mAh बैटरी की बदौलत यूजर्स को दिन में एक बार ही फोन चार्ज करना होगा, और वो भी तब जब वे हैवी यूसेज करें। गेमिंग जैसी बैटरी खपत वाली एक्टिविटीज में भी यह फोन लगातार 7 घंटे तक बैकअप दे सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि पावर सेविंग मोड या पावर बैंक की जरूरत नहीं पड़ेगी।
iPhone 16 Pro Max से बेहतर बैटरी?
कंपनी ने यह भी दावा किया है कि OnePlus 13T की बैटरी परफॉर्मेंस न सिर्फ छोटे स्क्रीन वाले फोन से बेहतर होगी, बल्कि यह iPhone 16 Pro Max जैसे बड़े और पावरफुल फोन से भी अधिक बैकअप देगी। इसके पीछे OnePlus का एडवांस बैटरी टेक्नोलॉजी में किया गया इन्वेस्टमेंट है।
लॉन्च डेट और संभावित कीमत
OnePlus 13T को 24 अप्रैल 2025 को चीन में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि इसकी कीमत को लेकर कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक यह स्मार्टफोन भारत में 40,000 से 45,000 रुपये की रेंज में आ सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








