Home
News

धूम मचाने आ रहा OnePlus 13T! डिजाइन की मिली झलक; कलर ऑप्शन और स्पेक्स भी आए सामने

आखिरकार OnePlus ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन OnePlus 13T की लॉन्च डेट का एलान कर दिया है। पहले कंपनी इसे चीन में लेकर आ रही है। वनप्लस 13 सीरीज का यह तीसरा स्मार्टफोन होने वाला है। कंपनी ने लॉन्च डेट से पर्दा हटाने के साथ-साथ कलर ऑप्शन और डिजाइन की झलक भी दिखा दी है।

वैसे लॉन्च से पहले इसके बारे में तमाम तरह की डिटेल लीक हो चुकी है। इस कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन में क्या स्पेक्स मिलेंगे और इसका प्राइस कितना रहेगा। आइए जानते हैं इस खबर में।

धूम मचाने आ रहा OnePlus 13T!

लॉन्च डेट और टाइम

OnePlus 13T स्मार्टफोन 24 अप्रैल को 2:30 PM (CST) पर चीन में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि अपकमिंग डिवाइस काफी कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर के साथ एंट्री लेगा। यह यूजर्स को वन-हेंडेड यूजिंग एक्सपीरियंस देगा। फोन फ्लैट फ्रेम के साथ आएगा। राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिखाई देंगे। बॉटम में स्पीकर ग्रिल, यूएसबी-सी पोर्ट और सिम ट्रे होगी।

कैमरा और कलर ऑप्शन

OnePlus 13T के रियर पैनल पर स्क्वायर शेप वाला कैमरा आइलैंड देखने को मिलेगा, जो हल्का बाहर की ओर उभरा हुआ है। इसमें पिल शेप कटआउट में दो कैमरा सेंसर वर्टिकली सेट किए गए हैं। यह सेटअप 50MP का मेन कैमरा और 50MP का 2x टेलीफोटो लेंस हो सकता है।

इस फोन को मॉर्निंग मिस्ट ग्रे, हार्ट बीटिंग पिंक और क्लाउड इंक ब्लैक जैसे तीन कलर ऑप्शन में लाया जा रहा है। Weibo पर वनप्लस चीन के हेड ने बताया है कि इसमें 6.32 इंच की फ्लैट स्क्रीन दी जाएगी।

OnePlus 13T एक्सपेक्टेड स्पेसिफिकेशन

OnePlus 13T में कंपनी पहली बार अपने आइकोनिक Alert Slider को हटा रही है, जिसकी जगह पर नया Quick Key बटन दिया जाएगा। यह एक कस्टमाइजेबल बटन होगा, जिसे आप अपनी जरूरत के अनुसार अलग-अलग फंक्शन के लिए सेट कर सकेंगे। फोन में 6000mAh से ज्यादा की बैटरी दी जा सकती है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite SoC प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। यह प्रोसेसर 16GB तक रैम और 512GB स्टोरेज के साथ आ सकता है। AnTuTu बेंचमार्क टेस्ट में इस कॉन्फिगरेशन ने 3,006,913 पॉइंट्स का स्कोर किया है।

ग्लोबल लॉन्च

OnePlus 13T का ग्लोबल लॉन्च फिलहाल सामने नहीं आया है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही इसकी तारीख का खुलासा करेगी। इसकी कीमतों को लेकर भी कोई डिटेल नहीं है। हालांकि, वनप्लस 13 सीरीज के दूसरे स्मार्टफोन की तुलना में इसकी कीमत कम ही रह सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus 13T launch date in announced design and colour options revealed officially
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X