Home
News

iPhone जैसे फीचर के साथ लॉन्च होगा OnePlus 13T, पावरफुल परफॉर्मेंस और बड़ी बैटरी का सपोर्ट भी मिलेगा

स्मार्टफोन मेकर वनप्लस अपनी 13 सीरीज में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। OnePlus 13T के नाम से आ रहे अपकमिंग फोन को लेकर लॉन्च से पहले कई तरह की डिटेल सामने आ चुकी है। फोन अफोर्डेबल सेगमेंट में फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस ऑफर करेगा।

इसमें तीन कलर ऑप्शन मिल सकते हैं, साथ ही वनप्लस 13 की तुलना में पतला डिजाइन मिल सकता है। इसकी कीमत कितनी हो सकती है और इसमें क्या खूबियां कंपनी देने वाली है। आइए जानते हैं।

iPhone जैसे फीचर के साथ लॉन्च होगा OnePlus 13T

OnePlus 13T स्पेसिफिकेशन (एक्सपेक्टेड)

कहा गया है कि वनप्लस 13टी में 6.5 इंच का 1.5k एमोलेड डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगा। इसमें Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर परफॉर्मेंस के लिए होगा, जिसे 16 जीबी रैम और 512 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा। यह एंड्रॉइड 15 बेस्ड OxygenOS 15 पर रन करेगा।

इसमें 80W चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 6200mAh की बैटरी दी जाएगी। फोन को वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस बनाने के लिए IP69 की रेटिंग मिली होगी। कैमरे के लिहाज से देखा जाए तो इसमें 50MP का प्राइमरी शूटर, 50MP टेलीफोटो लेंस और सेल्फी के लिए पंच होल कैमरा होगा। इसका साइज अभी नहीं पता चला है।

कस्टमाइजेबल बटन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, OnePlus 13T कंपनी का पहला स्मार्टफोन हो सकता है, जिसमें ट्रे़डिशनल अलर्ट स्लाइडर को हटाया जाएगा। इसकी जगह पर एक नया कस्टमाइजेबल एक्शन बटन मिलने की उम्मीद है, जो शॉर्टकट्स जैसे कि फोन को साइलेंट मोड में डालना, फ्लैशलाइट ऑन करना जैसे काम करेगा। यह बटन iPhone के एक्शन बटन की तरह काम कर सकता है, जिसे यूजर अपनी जरूरतों के हिसाब से कस्टमाइज कर सकेंगे।

OnePlus 13T लॉन्च टाइमलाइन

  • OnePlus 13T को सबसे पहले अप्रैल 2025 में चीन में लॉन्च किया जा सकता है।
  • इसके बाद ग्लोबल लॉन्च (संभवतः भारत में भी) मई या जून 2025 में हो सकता है।
  • फिलहाल कंपनी ने इसकी सटीक तारीख की पुष्टि नहीं की है।

OnePlus 13T की संभावित कीमत

लीक जानकारी के अनुसार, OnePlus 13T की कीमत CNY 4,000 से 4,500 के बीच हो सकती है, यानी लगभग 47,000 रुपये से 53,000 रुपये तक। तुलना करें तो, OnePlus 13 की शुरुआती कीमत CNY 4,499 थी, जो भारत में 69,999 रुपये में लॉन्च हुआ था।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X