Home
News

OnePlus 15 5G vs iQOO 15 5G vs Realme GT 8 Pro 5G: कौन सा फ्लैगशिप है आपके लिए बेस्ट डील?

स्मार्टफोन मार्केट में आने वाले हफ्तों में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलने वाला है। OnePlus, iQOO और Realme तीनों ही ब्रांड अपने नए फ्लैगशिप फोन्स OnePlus 15 5G, iQOO 15 5G और Realme GT 8 Pro 5G लॉन्च करने की तैयारी में हैं।

तीनों ही स्मार्टफोन हाई-एंड परफॉर्मेंस, दमदार बैटरी और प्रोफेशनल-ग्रेड कैमरा सेटअप के साथ आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि फीचर्स और कीमत के मामले में इन तीनों में कौन है सबसे आगे। अगर आप नया फोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो थोड़ा इंतजार किया जा सकता है।

कौन सा फ्लैगशिप है आपके लिए बेस्ट डील?

कौन देगा वैल्यू फॉर मनी डील?

  • OnePlus 15 5G की कीमत भारत में ₹65,000 से ₹75,000 के बीच रहने की उम्मीद है।
  • iQOO 15 5G लगभग ₹59,999 में लॉन्च हो सकता है।
  • वहीं Realme GT 8 Pro 5G की कीमत करीब ₹59,990 बताई जा रही है।

कीमत के लिहाज से iQOO और Realme थोड़ा सस्ता विकल्प होंगे, जबकि OnePlus प्रीमियम सेगमेंट को टारगेट करेगा।

डिस्प्ले

  • OnePlus 15 5G: 6.78-इंच 1.5K LTPO डिस्प्ले, 165Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस
  • iQOO 15 5G: 6.85-इंच 2K+ LTPO AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट
  • Realme GT 8 Pro 5G: 6.79-इंच 2K+ LTPO AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट

तीनों ही फोन्स शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देते हैं, लेकिन OnePlus 15 का 165Hz रिफ्रेश रेट इसे थोड़ा एडवांटेज देता है।

कैमरा

तीनों ही स्मार्टफोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आएंगे, जिनमें 50MP मेन और 50MP अल्ट्रावाइड सेंसर शामिल है।OnePlus 15 5G और iQOO 15 5G दोनों में 50MP टेलीफोटो लेंस दिया गया है, लेकिन OnePlus का 3.5x ऑप्टिकल जूम इसे थोड़ा आगे रखता है। Realme GT 8 Pro 5G में 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस होगा, जो रिचो (Ricoh) के साथ को-इंजीनियर्ड है, जिससे इसकी इमेज क्वालिटी और जूम लेवल शानदार हो सकते हैं। फोटोग्राफी लवर्स के लिए Realme GT 8 Pro सबसे रोमांचक ऑप्शन नजर आता है।

परफॉर्मेंस और प्रोसेसर

तीनों ही फ्लैगशिप डिवाइस Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लैस हैं, जो 2025 का सबसे शक्तिशाली प्रोसेसर माना जा रहा है। हालांकि, iQOO 15 5G में एक डेडिकेटेड गेमिंग चिप भी दी गई है, जो इसे गेमर्स के लिए परफेक्ट डिवाइस बनाती है।

OnePlus और Realme दोनों ही अपने कूलिंग सिस्टम और AI ऑप्टिमाइजेशन पर जोर दे रहे हैं, ताकि मल्टीटास्किंग स्मूद रहे। परफॉर्मेंस के मामले में तीनों फोन टॉप-टियर हैं, फर्क सिर्फ ट्यूनिंग और यूजर एक्सपीरियंस में होगा।

बैटरी और चार्जिंग

  1. OnePlus 15 5G: 7,300mAh बैटरी, 120W सुपर फास्ट चार्जिंग
  2. iQOO 15 5G: 7,000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग
  3. Realme GT 8 Pro 5G: 7,000mAh बैटरी, 120W फास्ट चार्जिंग
  4. OnePlus इस राउंड में सबसे आगे है, क्योंकि इसकी बैटरी थोड़ी बड़ी है और चार्जिंग स्पीड भी शानदार है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X