OnePlus 15 में बदलेगा कैमरा डिजाइन, 7000mAh की मिलेगी बैटरी
हाल ही में OnePlus 15 स्मार्टफोन की एक इमेज सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आने वाले मॉडल में कंपनी अपने कई पिछले स्मार्टफोन्स जैसे कि OnePlus 13 में दिखे सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल से हटकर डिजाइन पेश करेगी। इसके बजाय, OnePlus 15 में स्क्वायर-शेप वाला कैमरा आइलैंड मिल सकता है, जिसके किनारे गोल होंगे।
इस मॉड्यूल में तीन सेंसर दिए जाने की उम्मीद है। यह पहले के दावों के समान है, जिनमें कहा गया था कि कंपनी गोल डिजाइन की जगह ज्यादा एंगुलर लेआउट अपनाएगी। अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में क्या-क्या पता चल चुका है। आइए जानते हैं।

कलर और स्टोरेज वेरिएंट
OnePlus 15 को Black, Purple और Titanium कलर ऑप्शंस में लॉन्च किया जा सकता है। परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन 12GB रैम के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शंस में, वहीं 16GB रैम के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज वेरिएंट्स में आ सकता है। इसके अलावा, 16GB रैम और 1TB इंटरनल स्टोरेज वाला टॉप-टियर मॉडल भी पेश किए जाने की संभावना है।
7000 mAh की बैटरी
रिपोर्ट्स से संकेत मिलते हैं कि डिवाइस में 6.78-इंच का फ्लैट LTPO डिस्प्ले होगा, जिसमें 1.5K रेजॉल्यूशन और 165Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलेगा। साथ ही इसमें 7,000mAh से ज्यादा कैपिसिटी की बैटरी मिल सकती है, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
क्या OnePlus 14 नहीं आएगा?
कयास लगाए जा रहे हैं कि OnePlus 15 सीधे OnePlus 13 का सक्सेसर हो सकता है। बता दें कि OnePlus 13 को 2024 में Snapdragon 8 Elite, 24GB RAM तक, 1TB स्टोरेज और 6,000mAh बैटरी (वायर्ड और वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट) के साथ लॉन्च किया गया था।
हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं है कि OnePlus 14 लॉन्च होगा या कंपनी सीधे OnePlus 15 लेकर आएगी। फिलहाल, यह कन्फर्म नहीं है कि आने वाला मॉडल OnePlus 13 का सीधा सक्सेसर होगा या OnePlus 14 पहले बाजार में उतरेगा।


Click it and Unblock the Notifications








