Home
News

OnePlus 15, iQOO 15 और Realme GT 8 Pro जल्द होंगे लॉन्च, मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर

स्मार्टफोन की दुनिया में इस समय सबसे ज्यादा चर्चा Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर की है। यह चिपसेट पहले से 23% ज्यादा पावरफुल और 20% ज्यादा एफिशिएंट बताया जा रहा है। Xiaomi 17 सीरीज इसे सबसे पहले लेकर आई,

लेकिन अब OnePlus 15, iQOO 15, Realme GT 8 Pro, Honor Magic 8 और Poco F8 Pro जैसे बड़े ब्रांड भी अपने फ्लैगशिप फोन इसी चिपसेट के साथ लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। इन फोन्स में दमदार बैटरी, हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और अल्ट्रा-प्रीमियम कैमरा सिस्टम जैसी खूबियां देखने को मिलेंगी।

OnePlus 15, iQOO 15 और Realme GT 8 Pro जल्द होंगे लॉन्च

Realme GT 8 Pro

Realme अपने GT 8 सीरीज को अक्टूबर में चीन में लॉन्च करने वाला है। इसमें सबसे बड़ा आकर्षण Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर होगा, जो 3nm टेक्नोलॉजी पर बना है। फोन में एक डेडिकेटेड R1 ग्राफिक्स चिप भी दिया जाएगा, जिससे गेमिंग अनुभव और बेहतर हो जाएगा। इसमें 2K फ्लैट डिस्प्ले, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स और 200MP पेरिस्कोप कैमरा होने की उम्मीद है। साथ ही फोन में 7,000mAh की बैटरी दी जा सकती है।

OnePlus 15, iQOO 15 और Realme GT 8 Pro जल्द होंगे लॉन्च

OnePlus 15

OnePlus 15 को कंपनी अक्टूबर में चीन में पेश करेगी और जनवरी 2026 तक भारत समेत अन्य देशों में लॉन्च कर सकती है। इसमें भी Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट होगा और यह फोन ColorOS 16 (Android 16 बेस्ड) पर चलेगा। 6.7-इंच का LTPO OLED डिस्प्ले 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगा। कैमरा सेटअप में ट्रिपल 50MP लेंस और 3x ऑप्टिकल जूम होगा। बैकअप के लिए कंपनी 7,000mAh बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग दे सकती है।

Honor Magic 8 Series

Honor भी अक्टूबर में Magic 8 Series लॉन्च करेगा। इसमें Magic 8, Magic 8 Pro और Magic 8 Max जैसे मॉडल शामिल हो सकते हैं। फोन में 200MP मेन कैमरा, अल्ट्रा-वाइड और पेरिस्कोप लेंस दिए जाएंगे। डिजाइन में मेटल फ्रेम, स्लिम बेजल्स और एक डेडिकेटेड AI बटन देखने को मिलेगा। साथ ही, IP68 रेटिंग और 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी इस सीरीज का हिस्सा होंगे।

iQOO 15

iQOO 15 को अक्टूबर में चीन में लॉन्च किया जाएगा और दिसंबर तक भारत में आने की संभावना है। इसमें 6.85-इंच का 2K LTPO Samsung "Everest" डिस्प्ले होगा, जिसकी ब्राइटनेस 6,000 निट्स और रिफ्रेश रेट 144Hz होगी। खास बात यह है कि फोन का बैक पैनल कलर-चेंजिंग टेक्नोलॉजी के साथ आ सकता है। कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी, 50MP अल्ट्रा-वाइड और टेलीफोटो लेंस मिलेगा। इसमें भी 7,000mAh बैटरी दी जाएगी, जो 100W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

Poco F8 Pro

Poco अपने आने वाले फ्लैगशिप को अभी गुप्त रखे हुए है, लेकिन माना जा रहा है कि यह Poco F8 Ultra या F8 Pro हो सकता है। यह फोन Redmi K90 पर बेस्ड हो सकता है। इसमें 6.59-इंच 2K OLED LTPS डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। बैटरी क्षमता 7,100mAh तक हो सकती है, जिसमें 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X