Home
News

तगड़े फीचर्स के साथ आ रहा OnePlus का ‘छोटू' फ्लैगशिप फोन, मिलेगा 120W चार्जिंग का दम!

स्मार्टफोन ब्रांड OnePlus अपना अगला फ्लैगशिप OnePlus 15 लॉन्च करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी नवंबर में इसे ग्लोबल स्तर पर पेश कर सकती है। बताया जा रहा है कि इस बार OnePlus अपनी पारंपरिक लॉन्च स्ट्रैटेजी बदल सकता है और फोन को एक साथ चीन और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च करेगा। लॉन्च से पहले अपकमिंग कॉम्पैक्ट फोन के बारे में क्या-क्या पता चल चुका है। आइए जानते हैं अपनी इस खबर में...

तगड़े फीचर्स के साथ आ रहा OnePlus का ‘छोटू' फ्लैगशिप फोन

OnePlus 15 स्पेसिफिकेशन (लीक्ड)

लीक्स के अनुसार, OnePlus 15 में 6.78-इंच BOE X3 AMOLED डिस्प्ले होगा, जो 1.5K रेजॉल्यूशन और 165Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। डिस्प्ले में Dolby Vision और Pro XDR सपोर्ट की उम्मीद है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 1800 निट्स तक होगी।

फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज देखने को मिल सकती है। OnePlus 15 के 12GB और 16GB RAM वेरिएंट के साथ 1TB तक स्टोरेज ऑप्शन मिल सकता है।

गेमिंग के शौकीनों के लिए इसमें Wind Chi Game Kernel 2.0 फीचर दिया जा सकता है, जो परफॉर्मेंस और थर्मल कंट्रोल को बेहतर बनाएगा।

कैमरा सेटअप

  • OnePlus 15 में ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है।
  • प्राइमरी सेंसर: Sony LYT-700 (OIS सपोर्ट के साथ)
  • अल्ट्रावाइड और टेलीफोटो लेंस: Samsung ISOCELL JN5 सेंसर (0.6x और 3.5x जूम)

बैटरी और चार्जिंग

इस बार OnePlus 15 में 7300mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 120W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगी यानी चार्जिंग की चिंता लगभग खत्म!

डिजाइन और कलर ऑप्शन

डिजाइन के मामले में यह फोन OnePlus 13 सीरीज जैसा दिखेगा लेकिन रियर कैमरा मॉड्यूल में बदलाव किया गया है। फोन के चार कलर ऑप्शन Titanium, Black, Purple और नया Sand Storm Finish देखने को मिल सकते हैं।

लॉन्च डेट और कीमत (संभावित)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्लोबल लॉन्च 13 नवंबर 2025 को होगा और भारत में लॉन्च भी इसी दिन होने की उम्मीद है। कीमत के मामले में, OnePlus 15 की भारतीय कीमत ₹65,000 से ₹75,000 के बीच हो सकती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X