Home
News

OnePlus 15 लीक्स: भारत में कीमत, लॉन्च डेट, डिजाइन और कैमरा स्पेसिफिकेशन

चीनी स्मार्टफोन कंपनी OnePlus अपने अगले फ्लैगशिप OnePlus 15 को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने अभी तक फोन से जुड़ी ज्यादा जानकारी ऑफिशियली शेयर नहीं की है, लेकिन लीक रिपोर्ट्स से कई बड़े खुलासे हो चुके हैं।

सबसे अहम बदलाव यह है कि वनप्लस अपनी लंबे समय से चल रही Hasselblad पार्टनरशिप को खत्म कर रहा है। इसका सीधा मतलब है कि OnePlus 15 में एक नया कैमरा सिस्टम और अपग्रेडेड इंटरनल्स देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं अब तक सामने आई डिटेल्स।

OnePlus 15 की कब होगी एंट्री

OnePlus 15 स्पेसिफिकेशंस (लीक्ड)

लीक के अनुसार, OnePlus 15 में 6.78 इंच का फ्लैट LTPO OLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें 165Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। प्रोसेसिंग पावर के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट दिया जा सकता है और यह Android 16 पर चलेगा। फोन में पावर बैकअप के लिए 7000mAh की बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

कैमरा सेटअप

कैमरा डिपार्टमेंट में फोन में 50MP प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP टेलीफोटो कैमरा (3x ऑप्टिकल जूम) मिल सकता है। Hasselblad के साथ पार्टनरशिप खत्म होने के बाद, कंपनी अपना इन-हाउस DetailMax Engine इस्तेमाल करेगी, जिससे फोटो ज्यादा शार्प और नेचुरल क्वालिटी की मिल सकेगी।

Hasselblad के साथ पार्टनरशिप खत्म करने के बाद देखने वाली बात होगी कि कंपनी कैमरा के लिहाज से ग्राहकों को कितना खुश कर पाती है। ध्यान रखें कंपनी वनप्लस 14 को स्किप करके इसे लेकर आ रही है। हालांकि इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। लेकिन लीक्स से तो यही पता चलता है।

लॉन्च टाइमलाइन और भारत में कीमत

रिपोर्ट्स के अनुसार, OnePlus 15 को अक्टूबर में चीन में लॉन्च किया जा सकता है, जबकि भारत में जनवरी 2026 तक इसकी एंट्री हो सकती है। शुरुआती कीमत करीब ₹69,999 बताई जा रही है, जो इसे सीधे प्रीमियम फ्लैगशिप सेगमेंट में ले जाता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X