Home
News

OnePlus 15 के लॉन्च की तैयारी, कीमत, डिजाइन और स्पेसिफिकेशन लीक - जानें सबकुछ

OnePlus अपने अगले बड़े फ्लैगशिप की तैयारी कर रहा है। दिलचस्प बात यह है कि कंपनी OnePlus 14 को पूरी तरह स्किप करके सीधे OnePlus 15 और OnePlus 15R लॉन्च करने जा रही है।

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फोन 2026 की शुरुआत में सबसे पहले चीन में लॉन्च होंगे और उसके बाद ग्लोबल मार्केट, जिसमें भारत भी शामिल है, में उपलब्ध कराए जाएंगे। आइए, इसके बारे में उन लीक्स के बारे में जानते हैं, जो अब तक सामने आ चुके हैं।

OnePlus 15 के लॉन्च की तैयारी, कीमत, डिजाइन और स्पेसिफिकेशन लीक

OnePlus 15 का डिजाइन (लीक)

खबरों के अनुसार, इस बार OnePlus अपने पुराने सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल को छोड़कर स्क्वायर-शेप्ड कैमरा सेटअप अपना सकता है। यह डिजाइन हाल ही में OnePlus 13s में देखने को मिला था। इसके अलावा, संभावना है कि Hasselblad कैमरा ब्रांडिंग केवल Oppo के लिए रहे और OnePlus 15 एक नए कैमरा ब्रांडिंग के साथ एंट्री करे।

हालांकि, चर्चा यह भी है कि फोन का डिस्प्ले रिजॉल्यूशन थोड़ा कम हो सकता है, जो कुछ फैन्स को निराश कर सकता है।

OnePlus 15 स्पेसिफिकेशंस (लीक)

प्रोसेसर: इस फोन में परफॉर्मेंस के लिए Qualcomm Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट मिल सकता है।
CPU: कस्टम Oryon CPU
GPU: Adreno 840 GPU
बैटरी: लगभग 7000mAh की पावरफुल बैटरी, साथ में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।
सिक्योरिटी: Ultrasonic In-Display Fingerprint Sensor
रेटिंग: IP68/IP69 वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस मिलेगी, जो फोन को पानी-धूल से सेफ रखेगी।
कैमरा: ट्रिपल लेंस सेटअप जिसमें एक 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल होगा।

OnePlus 15 की कीमत और लॉन्च (संभावित)

लीक्स बताते हैं कि OnePlus 15 की शुरुआती कीमत भारत में लगभग 80,000 रुपये हो सकती है। तुलना करें तो OnePlus 13 की कीमत 69,999 रुपये से शुरू हुई थी। यानी नया फ्लैगशिप थोड़ा ज्यादा प्रीमियम रेंज में आ सकता है।

OnePlus 15 को लेकर बाजार में पहले से ही जबरदस्त क्रेज है। दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और नए कैमरा सिस्टम के साथ यह फोन 2026 में फ्लैगशिप सेगमेंट में सीधी टक्कर देगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X