लॉन्च से पहले खुलासा: OnePlus 15 की कीमत आई सामने, इस दिन होगी एंट्री
भारत में OnePlus का अगला फ्लैगशिप इस हफ्ते दस्तक देने जा रहा है। कंपनी ने OnePlus 15 के कई फीचर्स पहले ही टीज कर दिए हैं, लेकिन इसकी कीमत को लेकर सस्पेंस बना हुआ था। अब लॉन्च से ठीक पहले इसकी संभावित कीमत सामने आई है।
ध्यान देने वाली बात है कि यह लीक एक अनजान स्रोत से आया है, इसलिए इसे अंतिम मानने से पहले सावधानी बरतना जरूरी है। आइए, चेक करते हैं पूरी डिटेल...

OnePlus 15 की भारत में संभावित कीमत
एक X यूजर के मुताबिक, OnePlus 15 की शुरुआती कीमत 72,999 रुपये हो सकती है। यह प्राइस इसके बेस मॉडल 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की बताई जा रही है। इसके अलावा, 16GB/512GB मॉडल की कीमत 76,999 रुपये लीक हुई है।
यूजर का दावा है कि यह जानकारी एक आधिकारिक रिटेलर से मिली है, हालांकि इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि ये कीमतें किसी भी ऑफर के बिना हैं। कंपनी OnePlus 15 खरीदने पर 2,699 रुपये वाले Nord ईयरबड्स मुफ्त दे सकती है।
उम्मीद यही है कि OnePlus 15 की शुरुआती कीमत भारत में 75,000 रुपये के अंदर ही रहेगी। याद दिला दें, OnePlus 13 भारत में 69,999 रुपये में लॉन्च हुआ था।
OnePlus 15 भारत लॉन्च डेट
OnePlus 15 भारत में 13 नवंबर शाम 7 बजे लॉन्च होगा। लॉन्च के एक घंटे बाद इसकी पहली बिक्री शुरू हो जाएगी। यह Amazon, OnePlus की वेबसाइट और पार्टनर रिटेलर्स पर उपलब्ध रहेगा। कंपनी इसका लॉन्च इवेंट लाइवस्ट्रीम भी करेगी, जिसके विवरण जल्द साझा किए जाएंगे।
OnePlus 15 स्पेसिफिकेशन
OnePlus 15 चीन में पहले ही लॉन्च हो चुका है, इसके स्पेसिफिकेशन्स सामने हैं।
डिस्प्ले
- 6.78-इंच BOE X3 8T LTPO फ्लैट डिस्प्ले
- 1.5K रेजॉल्यूशन
- 165Hz रिफ्रेश रेट
- 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस
परफॉर्मेंस
- Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप
- Adreno 840 GPU
- 16GB तक LPDDR5x RAM
- 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज
कैमरा
रियर: 50MP OIS प्राइमरी + 50MP अल्ट्रावाइड + 50MP पेरिस्कोप
फ्रंट: 32MP, 4K वीडियो सपोर्ट
रियर कैमरा: 8K वीडियो रिकॉर्डिंग @30fps
बैटरी और चार्जिंग
- 7300mAh बैटरी
- 120W वायर्ड चार्जिंग
- 50W वायरलेस चार्जिंग
सॉफ्टवेयर
ColorOS 16 आधारित एंड्रॉयड
अन्य फीचर्स
- मोटाई: 8.31mm
- वजन: 215 ग्राम
- IP66/68/69/69K रेटिंग
- Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC
- Ultrasonic इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
- डुअल स्टीरियो स्पीकर्स


Click it and Unblock the Notifications