Home
News

OnePlus 15 की होगी धमाकेदार एंट्री, पावरफुल फीचर्स उड़ाएंगे गर्दा, इतनी रहेगी कीमत

OnePlus अपने नए फ्लैगशिप OnePlus 15 को भारत में 13 नवंबर को लॉन्च करने जा रहा है। आधिकारिक घोषणा से पहले ही फोन की संभावित कीमत, फीचर्स और शुरुआती सेल से जुड़ी कई जानकारियां लीक हो चुकी हैं।

यह फोन भारत में आने वाला पहला ऐसा डिवाइस होगा जिसमें Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलेगा। नए फोन की एंट्री धमाकेदार अंदाज में होने वाली है। इसके बारे में क्या-कुछ पता चल चुका है। आइए जानते हैं।

OnePlus 15: पावरफुल फीचर्स उड़ाएंगे गर्दा

क्या-क्या हुआ अब तक लीक?

नए रिपोर्ट्स के मुताबिक OnePlus 15 एक बड़ी 7,300mAh बैटरी के साथ आएगा, जो कंपनी की किसी भी डिवाइस में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी होगी। OnePlus कुछ फीचर्स की पुष्टि पहले ही कर चुका है, जबकि नए लीक ने इसकी पूरी तस्वीर को और साफ कर दिया है।

कीमत का खुलासा

सोशल प्लेटफॉर्म X पर सामने आए लीक के अनुसार 12GB + 256GB वाला बेस मॉडल 72,999 रुपये में दस्तक दे सकता है, जबकि 16GB + 512GB मॉडल की कीमत 76,999 रुपये हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह जानकारी एक विश्वसनीय रिटेलर से मिली है, जिसने कहा है कि कंपनी लॉन्च ऑफर में ₹2,699 की कीमत वाले OnePlus Nord ईयरबड्स मुफ्त दे सकती है।

हालांकि कंपनी ने आधिकारिक रूप से कीमत की घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि शुरुआती कीमत ₹75,000 के अंदर रहेगी। याद रहे OnePlus 13 की लॉन्च कीमत ₹69,999 थी, जो बाद में घटकर ₹63,999 तक पहुंच गई। ध्यान रखें कंपनी ने वनप्लस 14 नहीं लॉन्च किया है। इसे स्किप करके सीधे ही 15 मॉडल लाया जा रहा है।

13 नवंबर को लॉन्च इवेंट

OnePlus 15 का भारत में लॉन्च इवेंट 13 नवंबर शाम 7 बजे होगा। इसका लाइवस्ट्रीम कंपनी के आधिकारिक चैनलों पर देखा जा सकेगा। दिलचस्प बात यह है कि OnePlus एक 1 घंटे की Early Access Sale भी आयोजित करेगा, जिसमें फैंस फोन को आधिकारिक बिक्री से पहले खरीद सकेंगे।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X