OnePlus 15 vs iQOO 15: बैटरी और चार्जिंग में कौन है लंबी रेस का घोड़ा, जानिए कौन दमदार?
OnePlus 15 vs iQOO 15: OnePlus 15 की आज भारतीय मार्केट में धमाकेदार अंदाज में एंट्री होने वाली है। फोन फ्लैगशिप मार्केट को टारगेट करेगा। कंपनी ने वनप्लस 14 को स्किप करके 13 के बाद सीधे OnePlus 15 लॉन्च करने का फैसला किया है। दिलचस्प है कि इस महीने के आखिर में iQOO 15 भी दस्तक देने वाला है। दोनों में ही Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है।
दोनों कंपनियों का फोकस हाई-परफॉर्मेंस, प्रीमियम डिजाइन और फास्ट चार्जिंग पर है, लेकिन इनके टारगेट यूजर्स अलग हैं। एक तरफ OnePlus 15 बैलेंस्ड ऑलराउंड एक्सपीरियंस देने का वादा करता है, वहीं iQOO 15 गेमिंग-फोकस्ड परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। ऐसे में बहुत लोग इनके बीच कन्फ्यूजन में हैं। हम यहां इन दोनों फोन का फीचर्स के लिहाज से पूरा कंपेरिजन कर रहे हैं।

डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी
OnePlus 15 में मैट ग्लास बैक और स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा। इसका डिजाइन पहले से ज्यादा प्रीमियम और मिनिमल है। वहीं, iQOO 15 में थोड़ा बड़ा फॉर्म फैक्टर और कर्व्ड एज डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो गेमर्स और मल्टीमीडिया यूजर्स को ज्यादा पसंद आएगा। दोनों ही फोन 215 ग्राम से हल्के और 8.3mm से कम मोटाई वाले हैं, यानी इन-हैंड फील लगभग समान रहेगा।
OnePlus 15 में 6.78-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट, 1.5K (1272×2772) रेजॉल्यूशन और 1800 निट्स के साथ काम करती है। आईकू 15 में 6.85-इंच AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, 2K (1440×3168) और 1600 निट्स के साथ दी गई है।
परफॉर्मेंस और प्रोसेसर
दोनों ही फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। OnePlus 15 में UFS 4.1 स्टोरेज और LPDDR5X RAM का सपोर्ट मिलेगा। iQOO 15 भी यही कॉम्बिनेशन देता है, लेकिन गेमिंग के लिए इसमें VC Liquid Cooling System और Monster Mode जैसी एक्सक्लूसिव सेटिंग्स जोड़ी गई हैं।
कैमरा
OnePlus 15 में कंपनी ने इस बार अपने मशहूर Hasselblad कैमरा सिस्टम को हटा दिया है और उसकी जगह नया DetailMax Engine पेश किया है। इसमें तीनों कैमरे 50MP सेंसर वाले हैं, जिनमें Sony IMX906 प्राइमरी सेंसर, एक 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल है।
वहीं, दूसरी ओर iQOO 15 में भी ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP प्राइमरी, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 64MP पेरिस्कोप लेंस शामिल हैं। इसका पेरिस्कोप कैमरा OnePlus 15 की तुलना में अधिक रेजॉल्यूशन वाला है, जिससे जूम फोटोग्राफी में यह ज्यादा क्लियर और डिटेल्ड शॉट्स दे सकता है। फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है।
बैटरी और चार्जिंग
बैटरी के मामले में दोनों स्मार्टफोन दमदार हैं, लेकिन OnePlus 15 थोड़ा आगे है। इसमें 7,300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 120W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को दोनों सपोर्ट करती है। इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद फोन का डिजाइन स्लिम रखा गया है। दूसरी ओर, iQOO 15 में भी मजबूत 7,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, लेकिन इसमें वायरलेस चार्जिंग का विकल्प नहीं दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications