Home
News

OnePlus 15 vs OnePlus 13 में असली फर्क? कौन है बेहतर स्मार्टफोन

OnePlus ने अपने अगले फ्लैगशिप OnePlus 15 को लेकर आधिकारिक टीजर जारी कर दिए हैं। यह फोन Qualcomm के Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसे हाल ही में लॉन्च किया गया है। OnePlus के सीईओ Robin Liu ने पुष्टि की है कि कंपनी का नया फ्लैगशिप नवंबर के पहले सप्ताह में लॉन्च हो सकता है।

अब जब लॉन्च करीब है, तो आइए जानते हैं कि OnePlus 15 में क्या-क्या बड़े बदलाव किए गए हैं और यह OnePlus 13 से कितना अलग होगा।

OnePlus 15 vs OnePlus 13 में असली फर्क?

डिजाइन और डिस्प्ले

OnePlus 15 का डिजाइन पूरी तरह नया है। जहां OnePlus 13 में गोल कैमरा मॉड्यूल था, वहीं OnePlus 15 में अब स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है जो टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर स्थित है। साथ ही, इसमें फ्लैट एज डिजाइन मिलेगा, जो इसे ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम लुक देता है। फोन तीन कलर ऑप्शन Mist Purple, Sand Storm, और Absolute Black में आएगा।

OnePlus 15 में तीसरी जनरेशन BOE Flexible Oriental OLED डिस्प्ले मिलेगी, जो 1.5K रेजॉल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। कंपनी का दावा है कि यह स्क्रीन OnePlus 13 की तुलना में 13% ज्यादा ब्राइट और 30% लंबी लाइफ प्रदान करती है।

परफॉर्मेंस और प्रोसेसर

OnePlus 15 में नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। शुरुआती बेंचमार्क में इसने 4 मिलियन से अधिक AnTuTu स्कोर हासिल किया है। इसमें 8 कोर हैं। दो 4.61GHz पर और छह 3.63GHz पर क्लॉक्ड हैं। वहीं OnePlus 13 में भी Snapdragon 8 Elite था, लेकिन उसकी क्लॉक स्पीड थोड़ी कम थी। यानी परफॉर्मेंस में OnePlus 15 तेज और ज्यादा एफिशिएंट रहेगा।

कैमरा सेटअप

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, OnePlus 15 में 50MP+50MP+ 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें प्राइमरी, अल्ट्रा-वाइड और पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल होंगे। कैमरा कॉन्फिगरेशन लगभग OnePlus 13 जैसा ही है, लेकिन नया सेंसर और बेहतर इमेज प्रोसेसिंग इसकी फोटोग्राफी को और स्मूद बना सकता है।

बैटरी और चार्जिंग

यहां सबसे बड़ा अपग्रेड देखने को मिलेगा। OnePlus 15 में 7000mAh बैटरी दी जा सकती है, जो 120W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगी। OnePlus 13 में 6000mAh बैटरी और 100W चार्जिंग थी। यानी बैटरी और चार्जिंग दोनों में बड़ा अपग्रेड हुआ है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X