OnePlus 15 vs Realme GT 8 Pro: कौन होगा ज्यादा पावरफुल? दोनों अपकमिंग फोन का कंपेरिजन
चीन में लॉन्च होने के बाद OnePlus 15 और Realme GT 8 Pro 5G जल्द ही भारत में एंट्री करने वाले हैं। दोनों ही फ्लैगशिप स्मार्टफोन Qualcomm के लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ आते हैं और भारत में इनकी कीमत ₹55,000 से ₹65,000 के बीच रहने की उम्मीद है। आइए जानते हैं दोनों फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में क्या अंतर है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
OnePlus 15 और Realme GT 8 Pro दोनों फोन में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। यह नया प्रोसेसर बेहतर CPU परफॉर्मेंस, तेज गेमिंग रिस्पॉन्स और ज्यादा पावर एफिशिएंसी प्रदान करता है। चूंकि दोनों स्मार्टफोन एक ही चिपसेट के साथ आते हैं, इसलिए मल्टीटास्किंग और ऐप परफॉर्मेंस में लगभग समान अनुभव मिलने की उम्मीद है।
डिस्प्ले और डिजाइन
Realme GT 8 Pro में 6.79-इंच QHD+ AMOLED फ्लेक्सिबल डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और जबरदस्त 7,000 nits ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। साथ ही यह 3,200Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है, जिससे स्क्रीन रिस्पॉन्स काफी स्मूथ रहता है।
वहीं, OnePlus 15 में 6.78-इंच 1.5K BOE फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 165Hz रिफ्रेश रेट और 1,800 nits पीक ब्राइटनेस दी गई है।
सुरक्षा की बात करें तो Realme GT 8 Pro में IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिली हुई है, जबकि OnePlus 15 में IP69 और IP69K रेटिंग मिलती है। दोनों ही फोन धूल और पानी से मजबूत सेफ देते हैं, हालांकि OnePlus का रेटिंग स्टैंडर्ड थोड़ा ज्यादा एडवांस्ड है।
कैमरा सेटअप
Realme GT 8 Pro में ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें 50MP Ricoh GR प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 200MP टेलीफोटो लेंस (120x डिजिटल जूम) मिलता है। सेल्फी लवर्स के लिए 32MP कैमरा मिल रहा है।
फोन की सबसे खास बात है इसका मॉड्यूलर, स्वैपेबल कैमरा हाउसिंग, यानी यूजर फोन के कैमरा मॉड्यूल की स्टाइल बदल सकते हैं।
- OnePlus 15 में भी ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है।
- 50MP प्राइमरी कैमरा (24mm फोकल लेंथ)
- 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस
- 50MP टेलीफोटो सेंसर
- फ्रंट कैमरा: 32MP
दोनों फोन के कैमरा सेटअप काफी दमदार हैं, लेकिन Realme का 200MP टेलीफोटो और मॉड्यूलर डिजाइन इसे थोड़ा यूनिक बनाता है।
बैटरी और चार्जिंग
OnePlus 15: 7,300mAh बैटरी
Realme GT 8 Pro: 7,000mAh बैटरी
दोनों में 120W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
भारत में संभावित कीमत
मॉडल शुरुआती कीमत
Realme GT 8 Pro CNY 3,999
OnePlus 15 CNY 3,999
भारत में दोनों फोन की कीमत ₹55,000 - ₹65,000 के बीच रहने की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications