OnePlus 15R vs OnePlus 13R: दोनों स्मार्टफोन के बीच क्या है असली फर्क? पढ़ें पूरा कंपेरिजन
OnePlus ने अपने OnePlus 15 5G लॉन्च इवेंट के दौरान पुष्टि की कि कंपनी जल्द ही OnePlus 15R 5G को भी पेश करने वाली है। पिछले कुछ हफ्तों में फोन से जुड़ी कई लीक सामने आई हैं, जिससे यह साफ हो गया है कि 15R, पुराने OnePlus 13R 5G की तुलना में कई बड़े बदलाव लेकर आएगा।
डिजाइन से लेकर डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी- हर सेगमेंट में नया मॉडल अपने पुराने वर्जन को पीछे छोड़ता दिखाई दे रहा है। आइए, दोनों फोनों की सीधी तुलना के जरिए समझते हैं कि OnePlus 15R 5G खरीदना कितना फायदेमंद रहेगा।

डिजाइन और डिस्प्ले
OnePlus 15R 5G में इस बार नया स्क्वायर-शेप कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है, जबकि OnePlus 13R 5G में सर्कुलर कैमरा सेटअप दिया गया था। इसके अलावा 15R का डिज़ाइन फ्लैट होने की उम्मीद है, जो इसे ज्यादा प्रीमियम फील देगा।
OnePlus 15R 5G: 6.83-इंच AMOLED, 165Hz रिफ्रेश रेट, 5000 nits ब्राइटनेस
OnePlus 13R 5G: 6.78-इंच AMOLED, 120Hz रिफ्रेश रेट, 4500 nits ब्राइटनेस
स्पष्ट है कि नए मॉडल में डिस्प्ले काफी ज्यादा स्मूथ और ब्राइट होने वाला है।
परफॉर्मेंस और बैटरी
OnePlus 15R 5G में वही पावरफुल Snapdragon 8 Elite चिप मिलने की उम्मीद है, जो पिछले साल के OnePlus 13 में इस्तेमाल की गई थी। वहीं OnePlus 13R में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर मिलता है।
OnePlus 15R 5G: 7000mAh (फास्ट 100W चार्जिंग के साथ)
OnePlus 13R 5G: 6000mAh
कैमरा
OnePlus 15R 5G में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है।
- 50MP मेन कैमरा
- 8MP अल्ट्रावाइड
- 50MP टेलीफोटो
OnePlus 13R
- 50MP मेन
- 8MP अल्ट्रावाइड
- 2MP मैक्रो
नए मॉडल में टेलीफोटो लेंस बड़ा अपग्रेड साबित होगा।
भारत में कीमत?
OnePlus 13R 5G लॉन्च प्राइस: ₹39,999 (12GB + 256GB)
OnePlus 15R 5G संभावित कीमत: ₹42,999 - ₹44,990
नया मॉडल लगभग ₹3,000 से ₹5,000 तक महंगा हो सकता है, लेकिन दिए जा रहे अपग्रेड कीमत को सही ठहराते हैं। फिलहाल OnePlus 15R 5G के बारे में ज्यादा डिटेल रिवील नहीं की गई है।


Click it and Unblock the Notifications