OnePlus 15R vs OnePlus 13R 5G vs iPhone 17 vs Pixel 9a: कीमत, फीचर्स, कैमरा और बैटरी में कौन सबसे आगे?
OnePlus 15R की इंडियन मार्केट में धमाकेदार एंट्री हो चुकी है। लेटेस्ट फोन पावरफुल फीचर्स के साथ आया है। जिस सेगमेंट में नए फोन ने एंट्री मारी है, उसमें पहले से ही कई धांसू फोन मौजूद हैं। ऐसे में उनसे इसका कंपेरिजन किया जा रहा है। OnePlus 15R जहां दमदार परफॉर्मेंस, बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले से लैस है।
वहीं OnePlus 13R 5G इसे किफायती फ्लैगशिप विकल्प के तौर पर टक्कर देता है। दूसरी ओर iPhone 17 कैमरा और इकोसिस्टम की ताकत के साथ खड़ा है, जबकि Google Pixel 9a कैमरा सॉफ्टवेयर और क्लीन Android एक्सपीरियंस पर फोकस करता है। यहां जानते हैं कि चारों फोन अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से कैसे परफॉर्म करते हैं।

1. परफॉर्मेंस और प्रोसेसर
परफॉर्मेंस के मामले में OnePlus 15R सबसे आगे नजर आता है। इसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो हैवी गेमिंग, मल्टीटास्किंग और लंबे समय तक स्मूद परफॉर्मेंस के लिए तैयार किया गया है। OnePlus 13R 5G में Snapdragon 8 Gen 3 मिलता है, जो आज भी एक बेहद पावरफुल और एफिशिएंट चिपसेट है।
वहीं iPhone 17 में Apple का लेटेस्ट A19 चिप दिया गया है, जो कागजी स्पेसिफिकेशंस से ज्यादा रियल-वर्ल्ड परफॉर्मेंस और ऑप्टिमाइजेशन में आगे रहता है। Pixel 9a का Tensor G4 प्रोसेसर AI टास्क और स्मार्ट फीचर्स में मजबूत है, हालांकि रॉ परफॉर्मेंस में यह OnePlus और iPhone से पीछे रहता है।

2. डिस्प्ले क्वालिटी
OnePlus 15R डिस्प्ले क्वालिटी के मामले में भी बाजी मार लेता है। इसमें 165Hz तक की AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो गेमिंग और स्क्रॉलिंग को अल्ट्रा-स्मूद बनाती है। दूसरी तरफ OnePlus 13R, iPhone 17 और Pixel 9a तीनों में 120Hz OLED/AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बेहतरीन है। अगर आप हाई-फ्रेम-रेट गेमिंग चाहते हैं, तो OnePlus 15R साफ तौर पर आगे है।
3. कैमरा
कैमरा सेगमेंट में तस्वीर बदल जाती है। iPhone 17 अपनी एडवांस मल्टी-कैमरा सिस्टम और इंडस्ट्री-लीडिंग वीडियो रिकॉर्डिंग के कारण सबसे मजबूत दावेदार है। कंटेंट क्रिएटर्स के लिए यह सबसे भरोसेमंद विकल्प बनता है।
Pixel 9a कम हार्डवेयर के बावजूद Google की कैमरा सॉफ्टवेयर प्रोसेसिंग और HDR की वजह से शानदार फोटो और वीडियो आउटपुट देता है। OnePlus 13R 5G का कैमरा सेटअप बैलेंस्ड है और OnePlus 15R कैमरा में ठीक-ठाक परफॉर्म करता है, लेकिन इसका फोकस कैमरा से ज्यादा परफॉर्मेंस पर है।

4. बैटरी और चार्जिंग
बैटरी के मामले में OnePlus 15R सबसे आगे है। इसमें 7,400mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है, जो हेवी यूजर्स और गेमर्स के लिए बेस्ट है। OnePlus 13R 5G की करीब 6,000mAh बैटरी भी मजबूत बैकअप देती है। Pixel 9a में लगभग 5,100mAh बैटरी मिलती है, जो स्टॉक Android के साथ अच्छा बैलेंस देती है। वहीं iPhone 17 में बैटरी क्षमता छोटी है, लेकिन iOS ऑप्टिमाइजेशन की वजह से बैकअप ठीक रहता है।
5. सॉफ्टवेयर और अनुभव
- OnePlus 15R: Android 16 आधारित OxygenOS 16 मिलता है, जो फीचर-रिच और स्मूद एक्सपीरियंस देता है।
- OnePlus 13R 5G में OxygenOS मिल रहा है, जो क्लीन और भरोसेमंद है।
- iPhone 17: iOS - लंबा अपडेट सपोर्ट और मजबूत इकोसिस्टम
- Pixel 9a: Stock Android - सबसे साफ UI और तेज अपडेट्स

6. कीमत और वैल्यू
- OnePlus 15R: ₹47,000-₹52,000
- OnePlus 13R 5G: करीब ₹42,000
- iPhone 17: ₹80,000 से ऊपर
- Pixel 9a: करीब ₹45,000
कीमत के मामले में सबसे आगे आईफोन 17 है और सबसे सस्ता पिक्सल 9a है। ऐसे में आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से किसी भी फोन को चुन सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








