Home
News

OnePlus 15R vs OnePlus 13R: कीमत, कैमरा, परफॉर्मेंस, गेमिंग और फीचर्स में कौन बेहतर?

OnePlus के OnePlus 15R और OnePlus 13R भारत के अपर मिड-रेंज सेगमेंट में मौजूद दो दमदार स्मार्टफोन हैं। दोनों ही फोन प्रीमियम डिजाइन, फास्ट चार्जिंग और OxygenOS के साथ आते हैं, लेकिन परफॉर्मेंस, डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी जैसे अहम मामलों में दोनों के बीच बड़ा फर्क देखने को मिलता है।

जहां OnePlus 15R लेटेस्ट हार्डवेयर और ज्यादा पावरफुल स्पेसिफिकेशन पर फोकस करता है, वहीं OnePlus 13R बेहतर कैमरा सिस्टम और कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ आता है।

OnePlus 15R vs OnePlus 13R: कौन सा फोन बेहतर है?

OnePlus 15R vs OnePlus 13R: डिस्प्ले

डिस्प्ले की बात करें तो OnePlus 15R में 6.83-इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो FHD+ रेजॉल्यूशन और 165Hz हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। यह स्मूद स्क्रॉलिंग और गेमिंग का बेहतरीन अनुभव देती है।
वहीं OnePlus 13R में 6.7-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसमें FHD+ रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। डिस्प्ले क्वालिटी अच्छी है, लेकिन रिफ्रेश रेट के मामले में 15R आगे है।

OnePlus 15R vs OnePlus 13R: परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस सेक्शन में OnePlus 15R को Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ पेश किया गया है, जो इसे हैवी मल्टीटास्किंग और फ्यूचर-प्रूफ बनाता है।

दूसरी ओर, OnePlus 13R में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट, LPDDR5X RAM और UFS 4.0 स्टोरेज दी गई है, जो रोजमर्रा के कामों और हाई-एंड यूज के लिए अब भी काफी पावरफुल है।

गेमिंग

गेमिंग के मामले में OnePlus 15R 165Hz तक हाई रिफ्रेश रेट गेमिंग को सपोर्ट करता है (सपोर्टेड टाइटल्स में), जिससे स्मूद और रिस्पॉन्सिव एक्सपीरियंस मिलता है। वहीं OnePlus 13R 120Hz हाई फ्रेम रेट गेमिंग सपोर्ट करता है, जो ज्यादातर यूज़र्स के लिए पर्याप्त है, लेकिन हार्डकोर गेमर्स को 15R ज्यादा पसंद आएगा।

कैमरा

कैमरा सेगमेंट में दोनों फोन अलग-अलग अप्रोच अपनाते हैं। OnePlus 15R में 50MP प्राइमरी + 8MP अल्ट्रा-वाइड डुअल रियर कैमरा सेटअप और 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं OnePlus 13R में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP प्राइमरी, 50MP टेलीफोटो कैमरा (2x ऑप्टिकल जूम) और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है। फ्रंट में 16MP कैमरा दिया गया है। फोटोग्राफी और जूम के शौकीनों के लिए 13R ज्यादा बेहतर विकल्प है।

बैटरी और चार्जिंग

बैटरी के मामले में OnePlus 15R में 7,400mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं OnePlus 13R में 6,000mAh बैटरी मिलती है, जो 80W चार्जिंग के साथ आती है। लंबे बैकअप के लिए OnePlus 15R आगे निकलता है।

सॉफ्टवेयर

सॉफ्टवेयर की बात करें तो OnePlus 15R OxygenOS 16 (Android 16) पर चलता है, जबकि OnePlus 13R में OxygenOS 15 (Android 15) दिया गया है। लेटेस्ट Android अपडेट के मामले में OnePlus 15R को बढ़त मिलती है।

कीमत

OnePlus 15R की कीमत ₹47,999 (12GB+256GB) और ₹52,999 (16GB+512GB) रखी गई है।वहीं OnePlus 13R की त ₹42,999 (12GB+256GB) है और इसका 16GB+512GB वेरिएंट भी उपलब्ध है, जो इसे थोड़ा ज्यादा किफायती बनाता है।

More from GizBot

Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X