OnePlus 15R vs OnePlus 13R: लॉन्च से पहले जानिए 5 बड़े अपग्रेड, पढ़ें पूरा कंपेरिजन
OnePlus अपनी पॉपुलर R-सीरीज को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी 17 दिसंबर को भारत में OnePlus 15R लॉन्च करने जा रही है। R-सीरीज को हमेशा से फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस को थोड़ा किफायती दाम में पेश करने के लिए जाना जाता है।
लॉन्च से पहले, आइए जानते हैं कि आने वाला OnePlus 15R अपने पिछले मॉडल OnePlus 13R से कितना अलग और बेहतर होने वाला है।

डिजाइन
OnePlus 15R का डिजाइन OnePlus 13R की तुलना में पूरी तरह बदला हुआ नजर आएगा। जहां OnePlus 13R में बड़ा गोल कैमरा मॉड्यूल दिया गया था, वहीं OnePlus 15R में स्क्वायर कैमरा कटआउट देखने को मिलेगा, जो OnePlus 15 जैसा होगा। इसके अलावा फोन में फ्लैट मेटल फ्रेम दिया जाएगा, जो इसे ज्यादा प्रीमियम फील देगा।
ड्यूरेबिलिटी के मामले में भी बड़ा अपग्रेड देखने को मिलेगा। OnePlus 15R को IP66, IP68, IP69 और IP69K डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग मिलने की उम्मीद है, जबकि OnePlus 13R सिर्फ IP65 रेटिंग के साथ आता था।

Action Key
OnePlus 15R में पहली बार कस्टमाइजेबल Action Key दी जाएगी, जो OnePlus 15 में भी मौजूद है। इस बटन को यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज कर सकेंगे। इसके जरिए Mind Space जैसे AI-बेस्ड फीचर को तुरंत एक्सेस किया जा सकेगा, जो जानकारी को कैप्चर और ऑर्गनाइज करने में मदद करता है।
परफॉर्मेंस
परफॉर्मेंस के मामले में OnePlus 15R एक बड़ा कदम आगे बढ़ाता नजर आ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फोन Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट के साथ आ सकता है, जो इसे OnePlus 13R में मौजूद Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर से ज्यादा पावरफुल और एनर्जी एफिशिएंट बनाएगा। संभावना है कि OnePlus 15R, चीन में लॉन्च हुए OnePlus Ace 6T का रीब्रांडेड वर्जन हो।
डिस्प्ले
OnePlus 15R में 6.7-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। यह डिस्प्ले OnePlus 15 के लेवल का हो सकता है। वहीं, OnePlus 13R में 6.78-इंच AMOLED स्क्रीन के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया था। ऐसे में नया मॉडल ज्यादा स्मूथ और गेमिंग-फ्रेंडली अनुभव देगा।

बैटरी और चार्जिंग
बैटरी सेगमेंट में OnePlus 15R सबसे बड़ा सरप्राइज दे सकता है। जहां OnePlus 13R में 6,000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग मिलती है, वहीं लीक के अनुसार OnePlus 15R में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ फोन में 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है, जो इसे OnePlus 15 की 7,300mAh बैटरी से भी आगे ले जाता है।
कैमरा
OnePlus 13R में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया था, जिसमें
- 50MP मेन कैमरा
- 50MP टेलीफोटो
- 8MP अल्ट्रावाइड
वहीं, लीक के मुताबिक OnePlus 15R भारत में डुअल कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है, जिसमें 50MP मेन और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया जाएगा। हालांकि कैमरा काउंट कम होगा, लेकिन सेंसर क्वालिटी बेहतर होने की उम्मीद है।
कीमत कितनी हो सकती है?
OnePlus 15R की कीमत को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। लेकिन संकेत हैं कि यह फोन OnePlus 13R से थोड़ा महंगा हो सकता है, ठीक उसी तरह जैसे OnePlus 15 की कीमत में बढ़ोतरी देखी गई थी। गौरतलब है कि OnePlus 13R को भारत में ₹42,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications








