Home
News

OnePlus 15s में मिलेंगे बड़े अपग्रेड! 7500mAh बैटरी, नया Snapdragon चिप और पेरिस्कोप कैमरा

OnePlus ने अपने आगामी स्मार्टफोन OnePlus 15T को लेकर चीन में लॉन्च से पहले टीज करना शुरू कर दिया है। कंपनी द्वारा शेयर किए गए नए पोस्टर में फोन का डिजाइन और कलर ऑप्शन सामने आए हैं, जबकि कुछ लीक और लिस्टिंग से इसके हार्डवेयर से जुड़ी कई जानकारी भी सामने आई है। पहली नजर में OnePlus 15T का डिजाइन पिछले मॉडल OnePlus 13T से काफी मिलता-जुलता दिखाई देता है।

हालांकि, अंदरूनी हार्डवेयर में कई बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। दरअसल, OnePlus 13T पिछले साल चीन में लॉन्च हुआ था और बाद में भारत में इसे OnePlus 13s के नाम से पेश किया गया था। इसी पैटर्न को देखते हुए उम्मीद है कि OnePlus 15T भारत में OnePlus 15s के नाम से लॉन्च हो सकता है, हालांकि कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

OnePlus 15s vs OnePlus 13s: नए कॉम्पैक्ट फोन में क्या होगा अलग?

डिजाइन और डिस्प्ले

OnePlus 15T में वही कॉम्पैक्ट डिजाइन देखने को मिल सकता है जिस पर कंपनी पिछले कुछ समय से ध्यान दे रही है। टीजर पोस्टर के मुताबिक फोन के रियर पैनल पर कैमरा मॉड्यूल ऊपर की ओर कॉर्नर में दिया गया है।

यह स्मार्टफोन ग्रीन और एक डार्क शेड (ब्राउन या ग्रेफाइट) कलर में आ सकता है। इसके अलावा इसे व्हाइट कलर ऑप्शन में भी पेश किए जाने की उम्मीद है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे।

  • 6.32-इंच फ्लैट डिस्प्ले
  • 1.5K रेजॉल्यूशन
  • 120Hz रिफ्रेश रेट

हालांकि नए मॉडल में बेजेल्स पहले से पतले और ज्यादा सिमेट्रिकल हो सकते हैं, जिससे फोन का फ्रंट लुक बेहतर दिखाई देगा।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

OnePlus 13T / 13s : Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर

OnePlus 15T / 15s : Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर

हाल ही में सामने आई Geekbench लिस्टिंग में इस नए चिपसेट की पुष्टि होती दिखाई देती है। स्टोरेज टेक्नोलॉजी भी अपग्रेड होकर UFS 4.1 हो सकती है, जबकि पुराने मॉडल में UFS 4.0 स्टोरेज दिया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन ने AnTuTu पर करीब 4.45 मिलियन स्कोर हासिल किया है।

कैमरा में क्या बदलेगा

कैमरा सेटअप कुछ मामलों में समान रहेगा, लेकिन टेलीफोटो कैमरा में अपग्रेड मिल सकता है।

OnePlus 13T / 13s

  • 50MP प्राइमरी कैमरा (1/1.56-इंच सेंसर)
  • 50MP टेलीफोटो कैमरा
  • 2x ऑप्टिकल जूम
  • 50x डिजिटल जूम

OnePlus 15T / 15s

  • 50MP प्राइमरी कैमरा
  • 50MP JN5 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  • 3.5x ऑप्टिकल जूम
  • 120x डिजिटल जूम

यानी जूम फोटोग्राफी के मामले में नया फोन काफी बेहतर हो सकता है।

बैटरी और चार्जिंग

OnePlus 13T / 13s

  • 5850mAh बैटरी
  • 80W वायर्ड चार्जिंग

OnePlus 15T / 15s

  • 7500mAh बड़ी बैटरी
  • 100W वायर्ड चार्जिंग
  • 50W वायरलेस चार्जिंग

इससे फोन की बैटरी लाइफ और चार्जिंग दोनों बेहतर हो सकते हैं।

अन्य बड़े बदलाव

  • अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
  • IP68 / IP69 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस
  • Android 16 पर आधारित ColorOS 16

लॉन्च टाइमलाइन

फिलहाल कंपनी ने OnePlus 15T की लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन उम्मीद है कि इसे जल्द ही चीन में लॉन्च किया जा सकता है और बाद में भारत में OnePlus 15s के नाम से पेश किया जा सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X