वनप्लस 3 और 3T पर मिलना शुरू हुआ एंड्रायड 8.0 oreo अपडेट

वनप्लस अपने स्मार्टफोन वनप्लस 3 और वनप्लस 3टी पर पिछले करीब एक महीने से एंड्रायड 8.0 oreo अपडेट की टेस्टिंग कर रहा था. यह टेस्टिंग एक क्लोज्ड बीटा प्रोग्राम के तहत हो रही थी. अब वनप्लस के इन स्मार्टफोन यूज़र्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. चाइना की स्मार्टफोन कंपनी वनप्लस एंड्रायड 8.0 ओएस बीटा यूज़र्स के लिए भी पेश कर दिया है.

इसका मतलब है कि वनप्लस 3 और वनप्लस 3T के वो यूज़र्स जो ओपन बीटा प्रोग्राम पर हैं, इस अपडेट को डाउनलोड कर सकते हैं और एंड्रायड 8.0 oreo का मजा ले सकते हैं. एंड्रायड oreo इन दोनों ही डिवाइस के लिए अब उपलब्ध है. सिका साइज़ लगभग 1.4GB का है. इसे यहां से डाउनलोड किया जा सकता है. इस अपडेट और उसे कैसे पा सकते हैं इसकी जानकारी वनप्लस ने फोरम पर पूरी जानकारी दी है.
बता दें कि फिलहाल वनप्लस के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 5 के लिए यह सपोर्ट नहीं दिया गया है. वनप्लस 5 के यूज़र्स को अभी थोड़ा इंतजार और करना पड़ेगा. कंपनी ने कहा था कि सितंबर के अंत तक वनप्लस 5 पर भी अपडेट मिलेगा, लेकिन फिलहाल बारे में अभी ज्यादा कुछ हुआ नहीं है, हालांकि यूज़र्स को निराश होने की जरुरत नहीं है, क्योंकि कंपनी जल्द ही अपडेट उपलब्ध करा सकती है.
वनप्लस के अलावा नोकिया, मोटोरोला, सैमसंग आदि भी अपने स्मार्टफोन में एंड्रायड ओरियो अपडेट देने की तैयारी में हैं. हालांकि फिलहाल यह तय नहीं है कि यह कंपनियां कब तक यह अपडेट देंगी. नोकिया के लगभग सभी एंड्रायड स्मार्टफोन में यह अपडेट दिया जाएगा. कंपनी का कहना था कि नोकिया 8 एंड्रायड 8.0 ओरियो पाने सबसे पहले स्मार्टफोन में से एक होगा.


Click it and Unblock the Notifications








