वनप्लस 3 और 3 टी का लास्ट अपडेट होगा Android O

वनप्लस के स्मार्टफोन वनप्लस 3 और वनप्लस 3 टी के साथ काफी समय से कंफ्यूजन है कि इन स्मार्टफोन पर एंड्रायड का नया अपडेट ओ वर्जन मिलेगा या नहीं। कई यूज़र्स हैं जो यह जानना भी चाहते हैं कि क्या पिछले साल लॉन्च हुए वनप्लस के इन दोनों स्मार्टफोन पर यह अपडेट मिलेगा या नहीं।

वनप्लस के प्रोडक्ट हेड ऑलिवर ज़ी ने फोरम पर कई सॉफ्टवेयर सवालों का जवाब दिया है। जिसमें शानदार बात जो कन्फर्म हुई है वो है कि यह दोनों स्मार्टफोन एंड्रायड के नए अपडेट एंड्रायड ओ को रिसीव करेंगे, लेकिन यह इनका आखिरी बड़ा सॉफ्टवेयर अपडेट होगा।

फोरम पर ऑलिवर ने यह कन्फर्म किया है कि एंड्रायड ओ इन दोनों ही स्मार्टफोन पर दिया जाएगा, जो कि इनका लास्ट अपडेट होगा। इसी के साथ उन्होंने यह भी कन्फर्म कर दिया है कि इसके बाद इन स्मार्टफोन पर कोई सॉफ्टवेयर नहीं मिलेगा।
वनप्लस ने यह भी साफ़ किया है कि वनप्लस 3/3टी को आगे भी सिक्योरिटी पैच अपडेट्स मिलते रहेंगे। वनप्लस 3 और 3टी को एंड्रायड ओ का अपडेट मिलने के बाद कंपनी वनप्लस 5 पर बीटा प्रोग्राम शुरू करेगी।
ऑलिवर के अनुसार कंपनी ने अगले एक या दो महीने में वनप्लस 3 और वनप्लस 3 टी पर यह नया अपडेट देने का प्लान किया है। अब कंपनी इसे दो पार्ट में रिलीज़ करेगी। इसमें पहला होगा अगस्त में सिक्योरिटी पैच को रिलीज़ करना इसके बाद निर्धारित समय पर ऑक्सीजन ओएस 4.5 को रिलीज़ करना।
इसके अलावा कंपनी ने यह भी बताया कि वनप्लस 5 ने अब तक, अपनी रिलीज़ के केवल दो महीनों में वनप्लस 3 और 3 टी से अधिक अपडेट रिसीव किए हैं।


Click it and Unblock the Notifications








