2 दिसंबर को भारत में होगा वनप्लस का अगला धमाकेदार स्मार्टफोन
वनप्लस का हाल ही में लंदन में लॉन्च हुआ स्मार्टफोन अब जल्द ही भारत में आ रहा है। फोन भारत में 2 दिसंबर को आएगा।
वनप्लस स्मार्टफोन कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में अपने वनप्लस 3 का नया वर्जन वनप्लस 3टी लंदन में एक इवेंट के दौरान पेश किया था। इवेंट के दौरान ही कंपनी ने इस बात का एलान किया था कि वनप्लस 3टी जल्द ही भारत में भी पेश होगा, हालाँकि कोई निश्चिंत समय नहीं बताया गया था।

जो भी यूज़र्स वनप्लस 3टी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं उन्हें बता दें कि उनके लिए खुशखबरी है। यह फोन दिसंबर 2 को भारत में लॉन्च होने वाला है। यदि इस फोन की तुलना पुराने वनप्लस 3 स्मार्टफोन की जाए तो नया वनप्लस 3टी बेहतर SoC के साथ आता है। फोन का कैमरा और बैटरी भी पहले से बेहतर है।
प्रोसेसर
वनप्लस 3टी और वनप्लस 3 स्मार्टफोन में जो सबसे बड़ा अंतर है वो है इनके प्रोसेसर का। नए वनप्लस 3टी में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 SoC प्रोसेसर दिया गया है। जो कि वनप्लस 3 में दी प्रोसेसर से काफी फ़ास्ट है।
6जीबी रैम
इस स्मार्टफोन में 6जीबी की बेहद दमदार रैम दी गई है। इंटरनल स्टोरेज की बात करें तो यह स्मार्टफोन दो मॉडल में आता है। एक 64जीबी इंटरनल स्टोरेज और एक 128जीबी स्टोरेज मॉडल।
नए एंड्रायड स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें
16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा
कैमरे को शानदार बनाते हुए कंपनी ने इस फोन में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है, और साथ ही फ्रंट कैमरा भी 16 मेगापिक्सल का है। इसमें पीडीएएफ ऑटोफोकस भी दिया है।
बैटरी
फोन की बैटरी 3400mAh की है। यह स्मार्टफोन डैश चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है, जो कि आपकी फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी है।
वनप्लस 3टी
वनप्लस 3टी स्मार्टफोन में 5.5 इंच फुलएचडी ऑप्टिक AMOLED डिस्प्ले दिया है। यह कोर्निंग गोरिला ग्लास 4 प्रोटेक्शन के साथ आएगा।


Click it and Unblock the Notifications








