Home
News

दमदार स्मार्टफोन वनप्लस 3टी अब वनप्लस स्टोर पर उपलब्ध

वनप्लस 3टी स्मार्टफोन अब कंपनी स्टोर पर भी उपलब्ध है, आपको यहां मिलेंगे फोन के दोनों वैरिएंट।

By Agrahi

वनप्लस का फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 3टी आज से कंपनी के अपने स्टोर पर उपलब्ध होगा। कंपनी ने यह स्मार्टफोन पिछले साल दिसंबर में सेल के लिए उपलब्ध कराया था, जो कि अब तक अमेज़न पर एक्सक्लूसिव था। हालाँकि अब इस फोन वनप्लस स्टोर पर भी खरीदा जा सकता है। साथ ही कंपनी अपने इस फ्लैगशिप फोन के साथ एक प्रोटेक्टिव केस भी फ्री दे रही है।

दमदार स्मार्टफोन वनप्लस 3टी अब वनप्लस स्टोर पर उपलब्ध

वनप्लस की साईट पर आपको 64जीबी और 128जीबी दोनों ही स्टोरेज वैरिएंट स्मार्टफोन मिल जाएंगे। वनप्लस 3टी की कीमत 29,999 रुपए है, जो कि इसका 64जीबी स्टोरेज वैरिएंट है। वहीं इसके 128जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 34,999 रुपए है। यह दोनों वैरिएंट गनमेटल कलर में उपलब्ध है, जबकि 64जीबी वैरिएंट में सॉफ्ट गोल्ड कलर भी उपलब्ध है।

OnePlus 3T स्मार्टफोन में 5.5 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिस पर कॉर्निंग गोरिला ग्लास 4 प्रोटेक्शन भी है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है, जो कि इसके होम बटन पर है। यह स्मार्टफोन एल्युमीनियम यूनीबॉडी डिज़ाइन में आता है। यह एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में 6जीबी की दमदार रैम है, जिसके साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 एसओसी प्रोसेसर है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Oneplus 3T is now available via OnePlus store. Read more detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X