पहली बार वनप्लस 5 पर मिल रहा है डिस्काउंट
चाइना की स्मार्टफोन कंपनी वनप्लस ने अब तक कई ऑफर्स अपने स्मार्टफोन पर पेश किए हैं। अपनी दिवाली सेल में कंपनी वनप्लस 3T पर 5000 रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। हालांकि कंपनी के लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन वनप्लस 5 पर अब तक कोई डिस्काउंट नहीं दिया गया है।

अब अमेज़न पर यह फोन पहली बार डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। मजेदार बात यह है कि फोन के 6जीबी रैम और 8जीबी रैम दोनों वैरिएंट 1,750 रुपए के ऑफ के साथ उपलब्ध हैं। वनप्लस 5 पर यह डिस्काउंट अमेज़न की दिवाली सेल के दौरान दिया जा रहा है।
इस डिस्काउंट के बाद वनप्लस के 6जीबी रैम वैरिएंट की कीमत घटकर 31,249 रुपए रह जाती है, जबकि फोन का 8जीबी रैम वैरिएंट 36,249 रुपए में मिल रहा है। यदि आप इस ऑफर में इच्छुक हैं तो बता दें कि यह ऑफर आपको कैशबैक के रूप में मिलेगा। इसमें कुछ टर्म्स और कंडीशन भी दी गई हैं।
वनप्लस 5 पर 1,750 रुपए का डिस्काउंट केवल SBI क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिए फोन को खरीदने पर मिलेगा। साथ ही यह कैशबैक ऑफर वनप्लस 5 के कलर वैरिएंट सॉफ्ट गोल्ड, मिडनाइट ब्लैक और स्लेट ग्रे पर उपलब्ध है।

OnePlus 5 के स्पेसिफिकेशन
स्मार्टफोन का डिस्प्ले 5.5 इंच का फुल एचडी ऑप्टिक AMOLED डिस्प्ले है। इसका रेजोल्यूशन 1920*1080 पिक्सल है। फोन में 2.5डी गोरिला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दी गई है। वनप्लस 5 स्मार्टफोन में क्वालकॉम का लेटेस्ट और सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में अड्रेनो 540 जीपीयू है। फोन कंपनी के ऑक्सीजन ओएस पर आधारित एंड्रायड 7.1 नॉगट पर काम करता है।
इस फोन के दो वैरिएंट पेश हुए हैं। पहला 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, वहीं दूसरा 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। वनप्लस 5 स्मार्टफोन में 16एमपी + 20एमपी डूअल रियर कमेरा सेटअप दिया गया है। 16एमपी सेंसर में f/1.7 अपर्चर है। कंपनी के अनुसार यह वनप्लस 3टी से 34% अधिक लाइट कैप्चर कर सकता है। जबकि 20एमपी सेंसर में टेलीफ़ोटो लेंस दिया गया है। साथ ही यह 4के विडियो रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट करता है।
वनप्लस का यह नया डिवाइस 3300mAh बैटरी के साथ आता है, और जी हां इसमें डैश चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। कंपनी की मानें तो यह बैटरी एक प्पोरे दिन का चार्ज देती है, वो भी केवल आधे घंटे की चार्जिंग पर।


Click it and Unblock the Notifications








