OnePlus 5 हुआ आउट ऑफ़ स्टॉक, नए फोन की है तैयारी

OnePlus ने हाल ही में अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन का स्पेशल एडिशन JCC+ मॉडल की घोषणा की है. यह नया मॉडल वनप्लस 5 से स्पेसिफिकेशन के मामले में काफी मिलता जुलता है, लेकिन यह केवल 8जीबी रैम वैरिएंट में ही मिलेगा. साथ ही यह केव कुछ ही देशों में उपलब्ध होगा.

इसी बीच अब खबरें वनप्लस 5 के आउट ऑफ़ स्टॉक होने की हैं. कहा जा रहा है कि यह फोन कैनाडा और यूएस में आउट ऑफ़ स्टॉक हो चुका है. इन जगहों पर वनप्लस का स्लेट ग्रे वैरिएंट अब स्टॉक में नहीं है. केवल भारतीय मार्केट में ही वनप्लस 5 के 6जीबी रैम और 8जीबी रैम स्टोरेज फोन सभी कलर वैरिएंट में उपलब्ध हैं.
वनप्लस 5 के ऐसे आउट ऑफ़ स्टॉक होने से कई बातें सामने आ रही हैं, मना जा रहा है कि कंपनी अब नए फोन को लॉन्च करने की तैयारी में है, इसी कारण यह फोन आउट ऑफ़ स्टॉक हुआ है. बता दें कि वनप्लस के नए फोन 5t के आने की भी खबरें हैं और साथ नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 6 भी चर्चाओं में हैं.
हालांकि कंपनी ने फिलहाल इस विषय में कुछ नहीं कहा है, न ही किसी नए फोन के आने की जानकारी दी है.
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications