Home
News

OnePlus 5 का नया कलर वैरिएंट जल्द होगा लॉन्च

By Agrahi

इस हफ्ते की शुरुआत में वनप्लस ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 5 के नए कलर वैरिएंट को पेश करने की ओर इशारा किया था। यह भी कहा गया था कि यह नया कलर वैरिएंट 7 अगस्त को लॉन्च हो सकता है। अब अमेज़न इंडिया के नए बैनर टीज़र से यह कन्फर्म हुआ है कि कंपनी वनप्लस 5 का गोल्ड कलर वैरिएंट लॉन्च कर सकती है।

OnePlus 5 का नया कलर वैरिएंट जल्द होगा लॉन्च

गुरुवार को वनप्लस ने अपने एक ट्वीट में जानकारी दी थी कि फोन का नया वैरिएंट आने वाला है, जो भी यूज़र्स इस फोन को चाहते हैं वो अमेज़न पर नोटिफाई फीचर एक्टिवेट करवा सकते हैं। जिससे फोन का अपडेट उन्हें मिलता रहे।

इस नए फोन के कलर के बारे में कहा जा रहा है कि यह मिनट कलर का हो सकता है, लेकिन अमेज़न के इमेज यूआरएल से उस फोन का कलर गोल्ड कन्फर्म हुआ है। वहीं वनप्लस ने अपने एक फेसबुक पोस्ट में भी इस बात की और इशारा किया है। कंपनी ने कहा कि कई यूज़र्स सही अनुमान लगा रहे हैं। यानी कि अधिकतर चांस हैं कि यह फोन गोल्ड वैरिएंट हो।

वनप्लस 5 दमदार फ्लैगशिप स्मार्टफोन भारत में 22 जून को लॉन्च हुआ है। इस फोन ने सभी अन्य फ्लैगशिप स्मार्टफोन को कड़ी टक्कर दी है। इन फीचर्स के साथ पेश हुआ यह सबसे सस्ता फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। इस फोन का लुक काफी कुछ आईफोन 7 से मिलता है, लेकिन स्पेसिफिकेशन में इस फोन का कोई मुकाबला नहीं है। इन हाई एंड फीचर्स के साथ अन्य कंपनियों ने कई गुना महंगे फोन लॉन्च किए हैं। वनप्लस 5 को लॉन्च से पहले ही काफी शानदार रिस्पोंस मिला था।

 
Best Mobiles in India

English summary
Oneplus 5 gold color variant to be launched soon, confirmed by Amazon. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X