Home
News

अब क्रोमा स्टोर्स पर भी मिलेगा Oneplus 5, 100% है कस्टमर सैटिस्फैक्शन

By Agrahi
What is new in OnePlus 5t star wars edition? (Hindi)

वनप्लस के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 5 को 20 जून को पेश किया गया था, जिसके बाद 22 जून को फोन भारत में लॉन्च हुआ। लॉन्च के बाद इस यह स्मार्टफोन ऑनलाइन रिटेलर अमेज़न इंडिया और वनप्लस ऑनलाइन स्टोर पर एक्सक्लूसिव रहा है। लेकिन अब लगता है कि कंपनी यह बदलने वाली है।

अब क्रोमा स्टोर्स पर भी मिलेगा Oneplus 5, 100% है कस्टमर सैटिस्फैक्शन

दरअसल चाइना स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस ने क्रोमा के साथ हाथ मिलाया है, जिसके तहत अब वनप्लस की उपलब्धता क्रोमा पर भी होगी। यानी कि वनप्लस 5 स्मार्टफोन की ऑफलाइन सेल पर जोर दिया जा रहा है। अब तक वनप्लस 5 की ओफ्ल्लिने सेल वनप्लस के स्टोर के जरिए ही हो रही थी, जो कि केवल बंगलुरु और दिल्ली में ही मौजूद हैं।

अब आने वाली 19 सितंबर से वनप्लस 5 स्मार्टफोन क्रोमा स्टोर पर भी खरीदा जा सकेगा। क्रोमा स्टोर आपको दिल्ली, बंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई, एनसीआर, अहमदाबाद और पुणे जैसे शहरों में मिल जाएंगे।

बता दें कि यह पहली बार है जब वनप्लस 5 ने किसी रिटेल आउटलेट के साथ साझेदारी कर स्मार्टफोन को भारत में ऑफलाइन उपलब्ध कराया है। इसके अलावा वनप्लस 5 के बारे में हाल ही में आई रिपोर्ट पर नज़र डालें तो इस फोन पर जल्द ही एंड्रायड Oreo अपडेट मिलने वाला है। कंपनी के फाउंडर और सीईओ Pete Lau ने भी यह कन्फर्म किया है। एंड्रायड oreo अपडेट कंपनी के पिछले साल के फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 3 और वनप्लस 3T पर भी दिया जाएगा।

खबरों की मानें तो वनप्लस ने वनप्लस 3 पर एंड्रायड Oreo की टेस्टिंग भी शुरू कर दी है। जल्द ही यह टेस्टिंग वनप्लस 5 और वनप्लस 3T पर भी शुरू होगी। जैसे ही टेस्टिंग सफल होगी, यह अपडेट यूज़र्स के लिए भी पेश कर दिया जाएगा।

भारत में वनप्लस 5 ओप्पो के जरिए बनाया गया है। फिलहाल भारत में मौजूद स्मार्टफोन ब्रांड में यह बेस्ट सेलर्स में से एक है। बल्कि एक रिपोर्ट के अनुसार वनप्लस 5 को 100% कस्टमर सैटिस्फैक्शन रेटिंग मिला है, जिसमें ग्राहकों ने कहा है कि वह ब्रांड से संतुष्ट हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus 5 to go on sale via select Croma stores from September 19. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X