Home
News

22 जून को भारत में लॉन्च होगा वनप्लस 5, लाइव होगा इवेंट

वनप्लस का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन भारत आने के लिए तैयार है, इसे 22 जून को मुंबई में एक इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा।

By Agrahi

लंबे समय से चर्चाओं में बने वनप्लस 5 की रिलीज़ डेट आखिरकार अब कंफर्म हो चुकी है। यदि आप भी फोन के का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए यह खुशखबरी है कि यह स्मार्टफोन 20 जून को पेश किया जाएगा। जिसके दो दिन बाद यानी 22 जून को इस स्मार्टफोन को वनप्लस भारत में लॉन्च करेगी।

22 जून को भारत में लॉन्च होगा वनप्लस 5, लाइव होगा इवेंट

वनप्लस ने पहले ही इस बात की पुष्टि की थी कि कंपनी अपने स्मार्टफोन वनप्लस 5 को जून के आखिर में लॉन्च करेगी। कंपनी के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन की लॉन्च कंपनी की वेबसाइट पर लाइव दिखाई जाएगी।

वनप्लस की वेबसाइट पर अन्य देशों में होने वाली लॉन्च का समय और वेन्यु भी दिया गया है। कहीं फोन को 20 जून तो कहीं 21 जून को लॉन्च किया जाएगा। इन देशों में पेरिस, एम्स्टर्डम, बर्लिन और कोपेनहेगन आदि शामिल हैं। हालाँकि लंदन के लिए समय और वेन्यु अभी दिया नहीं गया है।

वनप्लस 5 के लीक स्पेक्स की बात करें तो इसमें वनप्लस 5 की इस लिस्टिंग में फोन से स्पेसीफिकेशन भी दिए गए हैं। लिस्टिंग के अनुसार फोन में 2.3GHz क्लॉक के साथ ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 835 एसओसी प्रोसेसर दिया है। फोन में 8जीबी रैम और 64जीबी व 128जीबी स्टोरेज दी गई है। स्मार्टफोन का डिस्प्ले 5.5 इंच का होगा।

अपने कैमरा टेक्नोलॉजी को आगे बढ़ाते हुए वनप्लस इस नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन में डूअल कैमरा दे सकता है, यह तो फोन के लगभग हर लीक में कहा गया था। फोन में 12एमपी का डूअल लेंस कैमरा और सेल्फी के लिए 8एमपी फ्रंट कैमरा हो सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Oneplus 5 will be unveiled on 20th june and India launch is confirmed for 22nd june. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X