फैन्स के लिए बुरी खबर, Oneplus 5T में नहीं होगा ये फीचर
वायरलेस चार्जिंग इन दिनों हाईएंड स्मार्टफोन की खासियत बन गया है। यह फीचर आपको बजट रेंज स्मार्टफोन या मिड रेंज फोन में कम ही देखने को मिलेगा। यह काफी हैंडी फीचर है जो कि काफी डिमांड में भी है। शुरुआत में इस फीचर को एंड्रायड स्मार्टफोन ने सपोर्ट किया था, जिसके बाद ऐपल ने भी अपने स्मार्टफोन आईफोन 7 लाइनअप में पिछले साल यह फीचर दिया।
जैसा कि हमने पहले भी कहा, वायरलेस चार्जिंग फीचर सभी हाई एंड स्मार्टफोन में नहीं देखा जाता है। वनप्लस 5टी से भी इस फीचर की उम्मीद नहीं की जा सकती है। OnePlus 5T आने वाली 16 नवंबर को लॉन्च होने वाला है। कंपनी के सीईओ पीट लाउ ने भी इस बात का जिक्र किया है।

वनप्लस के सीईओ पीट लाउ ने कन्फर्म किया है कि कंपनी के आने वाले स्मार्टफोन में वायरलेस चार्जिंग नहीं दी जाएगी। साथ ही यह भी कहा गया है कि वनप्लस 5टी के लिए बेहतर चॉइस डैश चार्ज है।

डैश चार्ज क्यों?
वनप्लस की ओर से पेश किया गया फाश चार्जिंग, सबसे फ़ास्ट चार्जिंग सिस्टम है। इस फीचर की मदद से स्मार्टफोन को केवल 30 मिनट में पूरे दिनभर का चार्ज मिलता है। जबकि फिलहाल मौजूद वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी उतनी खास नहीं हैं।
वायरलेस चार्जिंग के साथ एक और जो बात है वो यह कि फोन को चार्ज करने के लिए आपको इसे चार्जिंग पैड पर ही रखना होगा उर आप इसे किसी भी कारण से उठा नहीं सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








