OnePlus 5T की पहली सेल आज से शुरू, ये मिलेंगे ऑफर्स

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus के लेटेस्ट स्मार्टफोन OnePlus 5T की सेल मंगलवार से शुरू हो रही है। इसी हफ्ते वनप्लस ने अपने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को न्यूयॉर्क में आयोजित एक इवेंट में लॉन्च किया था। मंगलवार 21 नवंबर से इस फोन की पहली सेल है। वनप्लस 5T को आज कंपनी के ऑनलाइन स्टोर्स Oneplusstore.in के अलावा अमेजन इंडिया से भी खरीदा जा सकेगा। अमेजन पर वनप्लस 5T की सेल मंगलवार शाम 4.30 बजे शुरू होगी। बता दें कि आज अमेजन की एक्सक्लूसिव सेल में इस फोन को सिर्फ अमेजन के प्राइम मेंबर्स ही खरीद सकेंगे।

अगर आप अमेजन प्राइम मेंबर बनना चाहते हैं, तो 999 रुपए देकर बन सकते हैं। प्राइम मेंबरशिप लेने के बाद OnePlus 5T खरीदने पर 300 रुपए का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा अमेजन इंडिया से OnePlus 5T खरीदने वाले प्राइम मेंबर्स अगर भुगतान HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से करते हैं तो उन्हें 1,500 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। अगर आप प्राइम मेंबर नहीं बनना चाहते हैं, तो परेशान होने की जरुरत नहीं है क्योंकि OnePlus 5T की ओपन सेल 28 नवंबर से शुरू होगी।
इसके अलावा इसके साथ आइडिया यूजर्स को 1,000GB तक डेटा मिल रहा है। डेटा यूजर लेने के लिए यूजर को हर महीने 357 रुपए का रिचार्ज कराना होगा। इसमे रोजाना 2GB डेटा मिलेगा। इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और मैसेज की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा प्राइम 250 रुपए का अमेजन पे बेलेंस भी मिलेगा।
OnePlus 5T स्मार्टफोन आज सेल में मिडनाइट ब्लैक वैरिएंट में उपलब्ध होगा। भारत के अलावा अमेरिका और यूरोपियन देशों में भी 21 नवंबर से OnePlus 5T स्मार्टफोन बिक्री शुरू हो रही है। भारत में OnePlus 5T के दो वैरिएंट उपलब्ध होंगे जिनमें 6GB रैम के साथ 64GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 32,999 रुपए है, जबकि 8GB रैम और 128GB मेमोरी वाला वैरिएंट 37,999 रुपए में मिलेगा।
OnePlus 5T स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेक्स की बात करें, तो कंपनी ने फोन में एक 6-इंच की FHD+ स्क्रीन दी है। इसका रिजॉल्यूशन 1080×2160 पिक्सल है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है। वनप्लस ने अपने लेटेस्ट OnePlus 5T स्मार्टफोन में फेस रिकॉग्नाइजेशन अनलॉक सिस्टम दिया है। OnePlus 5T स्मार्टफोन में OnePlus 5 की तरह ही डुअल लेंस कैमरा दिया गया है, जो 16 मेगापिक्सल और 20 मेगापिक्सल का है।
हालांकि OnePlus 5 में 20 मेगापिक्सल f/2.6 सेंसर दिया गया था, वहीं OnePlus 5T में डुअल कैमरा सेंसर दिया गया है, जिसका अपर्चर क्रमश: f/1.7 से f/2.4 तक है। OnePlus 5T का फ्रंट कैमरे की बात करें, तो ये 16 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स371 सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/2.0 है। फोन का फ्रंट कैमरा कैमरा काफी हद तक OnePlus 5 के जैसा ही है। पावर सपोर्ट के लिए OnePlus 5T 3,300mAh की बैटरी दी गई है। ये फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है, लेकिन इसमें वायरलैस चार्जिंग फीचर नहीं दिया गया है।
OnePlus 5T और OnePlus 5 स्मार्टफोन दोनों में ही स्नैपड्रेगन 835 चिपसेट प्रोसेसर दिया गया है। OnePlus 5 को भी ऑक्सीजन OS 4.7 का अपडेट दिया जा सकता है, लेकिनपहले इसे OnePlus 5T स्मार्टफोन में देखा गया है। जल्द ही दोनों स्मार्टफोन को एंड्राइड Oreo का अपडेट दिया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








