21 नवंबर से शुरू होगी OnePlus 5T की भारत में सेल, ये मिलेंगे ऑफर्स
OnePlus का फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 5T कल गुरुवार को लॉन्च हो चुका है। कंपनी ने इस फोन को न्यूयॉर्म में आयोजित एक इवेंट में लॉन्च किया था। अब ये OnePlus 5T स्मार्टफोन इंडियन यूजर्स के लिए इंडिया में भी दस्तक देने वाला है। वनप्लस 5T की पहली सेल इंडिया में 21 नवंबर शुरू होने वाली है। 21 नवंबर को ये स्मार्टफोन अमेजन इंडिया और Oneplusstore.in पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। बता दें कि वनप्लस 5टी की भारत में कीमत 32,999 रुपए से शुरू होगी।

वनप्लस 5टी स्मार्टफोन 21 नवंबर को शाम 4.30 बजे से अमेज़न इंडिया पर एक्सक्लूसिवली उपलब्ध होगा। हालांकि इस दिन सिर्फ अमेजन के प्राइम मेंबर ही इस फोन को खरीद सकेंगे। अमेजन इंडिया के अलावा वनप्लस के ऑनलाइन स्टोर Oneplusstore.in पर भी ये स्मार्टफोन बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। अगर आप अमेजन प्राइम मेंबर नहीं है, तो परेशान होने की जरुरत नहीं है, क्योंकि OnePlus 5T की ओपन सेल 28 नवंबर से शुरू होगी।
वहीं, अगर आप अमेजन प्राइम मेंबर बनना चाहते हैं, तो 999 रुपए देकर बन सकते हैं। प्राइम मेंबरशिप लेने के बाद OnePlus 5T खरीदने पर 300 रुपए का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा अमेजन इंडिया से OnePlus 5T खरीदने वाले प्राइम मेंबर्स अगर भुगतान HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से करते हैं तो उन्हें 1,500 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
कंपनी की वेबसाइट से OnePlus 5T खऱीदने पर 12 महीने की एक्सीडेंटल डैमेज वारंटी मिलेगी। डैमेड वारंटी क्लैम के लिए फोन में कोटक 811 ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद सेविंग अकाउंट में लिमिटेड टाइम पीरियड में 1,000 रुपए जमा करने होंगे।
वनप्लस ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 5T को दो अलग रैम और स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है। OnePlus 5T के 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपए और 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपए है। इसके अलावा इस फोन की खासियत इसमें दिया गया फुल व्यू डिसप्ले है।


Click it and Unblock the Notifications